बेहद खूबसूरत दिखती है अनुराग कश्यप की बेटी, ग्लैमर के मामले में जान्हवी-सारा को देती हैं टक्कर!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप जो अक्सर विवादों से जुड़े रहते है। साथ ही सोशल मीडिया पर अपने विवादित पोस्ट की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अनुराग कश्यप ही नहीं उनकी बेटी आलिया कश्यप को भी कई बार ट्रोल किया गया है। आलिया स्टारकिड हैं लेकिन लाइम लाइट से वो दूर ही रहना पसंद करती हैं।

बता दे की सभी सितारों के बच्चो की तरह ही अनुराग कश्यप की बेटी आलिया सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया के 14 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं आलिया सात सौ से ज्यादा लोगों को फॉलो करती हैं। 19 वर्षीय आलिया का जन्मदिन बीते नौ जनवरी को था। फिलहाल आलिया कैलिफोर्निया के चैपमैन यूनिवर्सिटी से पढा़ई कर रही हैं।

आलिया साल 2017 में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने एजुकेशन ऑफ गर्ल्स पर ड्रॉक्यूमेंट्री बनाई थी। आलिया की मां आरती बजाज अनुराग कश्यप की पहली पत्नी रही हैं। वो फिल्म एडिटर हैं। बता दे की अनुराग कश्यप की अधिकतर फिल्मों की एडिटर आरती बजाज ही होती हैं। अनुराग कश्यप ने साल 2003 में आरती बजाज से शादी रचाई थी। साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया था हालांकि प्रोफेशनली दोनों का रिश्ता अभी भी अच्छा है।

अनुराग कश्यप अपनी बेटी के काफी करीब हैं। वो अक्सर बेटी के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। एक बार एक यूजर ने उनकी बेटी को रेप की धमकी देते हुए एक भद्दा मैसेज किया था और निर्देशक को गालियां दी थीं। जिसके बाद अनुराग कश्यप ने एफआईआर दर्ज कराई थी।  सोशल मीडिया पर आलिया जो तस्वीरें पोस्ट करती हैं उनमें वो बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *