जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी पहुंचे अम्बानी, शाहरुख़, सहित कई बड़ी हस्तिया, रेखा ने फिर लूट ली महफ़िल!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 75 वा जन्मदिन मनाया है इस मौके पर जावेद अख्तर ने पार्टी का आयोजन किया।  16 जनवरी को जो पार्टी रखी गई थी उसमें पहुंचे सभी सितारे रेट्रो लुक में नजर आए थे। अब एक अन्य पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे ग्लैमरस अंदाज में पहुंचे।


बता दे की पार्टी का आयोजन मुंबई स्थित फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में किया गया। जहां शाहरुख से लेकर दीपिका पादुकोण तक सभी बड़े सितारे पार्टी में पहुंचे थे। लेकिन पार्टी में सभी की निगाहें रेखा पर टिक गईं। हमेशा की तरह रेखा इस पार्टी में भी साडी में नज़र आयी लेकिन इस बार गोल्डन कलर की साड़ी की जगह रेखा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। रेखा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

पार्टी में शाहरुख पत्नी गौरी के साथ पहुंचे थे। दोनों ने मैचिंग ड्रेस पहनी। जहां शाहरुख ने ब्लैक सूट पहना था वहीं गौरी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की।वही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी कैरी की। लाइट मेकअप के साथ दीपिका ने हैवी इयरिंग्स पहनी थी। और  करण जौहर भी कुछ खास अंदाज में नजर आए।

वही जामे माने बिज़नेस मैन मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के साथ पोज देते हुए। मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी फॉर्मल लुक में थे। वहीं श्लोका ने फ्लोरल प्रिंट गाउन पहना था। माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ। माधुरी ने इस दौरान रेड कलर का हैवी वर्क सूट पहना था।


जावेद अख्तर की इस पार्टी में अभिनेता ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन के साथ पहुंचे। इसके अलावा कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर हाथ पकड़े एक साथ पोज़ देते नजर आए। कटरीना ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। साथ ही जावेद अख्तर की बेटी और निर्देशक जोया अख्तर पार्टी में नज़र आयी। साथ ही गुज़रे ज़माने की जानी मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान, जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर भी पार्टी में नज़र आये ।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *