काम्या पंजाबी की शादी का जश्न शुरू, प्री वेडिंग पार्टी में दोस्तों संग की खूब मस्ती!

0
399
- Advertisement -

दोस्तों टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काम्या पंजाबी लंबे समय से दिल्ली के मार्केटिंग प्रोफेशनल शलभ दांग को डेट कर रही हैं। काम्या और शलभ 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे और इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ प्री वेडिंग सेलिब्रेशन भी किया। काम्या ने अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में काम्या अपनी गर्ल गैंग के साथ बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रही हैं। बैचलर पार्टी में  काम्या रेड स्कर्ट और ब्लैक टॉप में बेहद बोल्ड दिखीं।

बता दे की अभिनेत्री काम्या ने अपनी लुक को एक खूबसूरत नेक पीस, नथनी में और भी ब्यूटीफुल लग रही है। बालों में हाई बन बनाकर काम्या ने उसे गजरे से सजाया है। काम्या की गर्लगैंग संग मस्ती करते की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि काम्या और शलभ दोनों की ये दूसरी शादी होगी। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी हालांकि ये शादी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया था। काम्या की एक 10 साल की बेटी भी है। वहीं शलभ का भी पिछली शादी से एक बेटा है। काफी समय से काम्या और शलभ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में थे। करीब साल भर के रिलेशन के बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया है।

काम की बात करे तो काम्या कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा विवादित शोे ‘बिग बाॅस’ के सीजन 7, ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘मर्यादा-लेकिन कब तक’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। काम्या इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में नजर आ रही हैं। इसमें वह प्रीतो का किरदार निभा रही हैं।

- Advertisement -