बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर कटरीना कैफ सहित इन खूबसूरत एक्ट्रेससेस के पास महँगी गाड़ियां!

दोस्तों बॉलीवुड में सेलेब्स के अपने अलग शौक हैं। किसी को बड़ा घर पसंद है तो किसी को गाड़ियों का कलेक्शन, तो किसी को महंगी घड़ियां। जब हम महंगी कार की बात करते है। लोगों के मन में जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स के नाम आते हैं लेकिन अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ इंडस्ट्री के हीरो ही महंगी गाड़ियों के दीवाने हैं, तो एक बार फिर सोच लीजिए। आज हम आपको बता रहे हैं फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेसेज और उनकी महंगी कार के बारे में।


अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पास Range Rover Vogue SUV है। यह बढ़िया गाड़ी 4.4 लीटर के V8 डीजल इंजन से चलती है और 335 bhp की पावर रखती है। इस कार की कीमत 2.10 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट के पास कई महंगी कार हैं। इसमें BMW 7 Series, Audi Q7, Range Rover Vogue और अन्य शामिल हैं। इन कारों की कीमत करोड़ों में है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

फेमस और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पास लेटेस्ट जनरेशन की Mercedes S-Class कार है। 4.7-लीटर V8 पेट्रोल इंजन वाली इस गाड़ी की कीमत 1.57 करोड़ रुपये से शुरू हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा

महंगी कारों की बात हो रही है तो ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा कैसे पीछे रह सकती हैं। प्रियंका के पास Rolls Royce Ghost और एक BMW-made 6.6-litre twin-turbo V12 है। इसके अलावा प्रियंका को उनके पति निक जोनस ने Mercedes Maybach कार गिफ्ट में दी थी।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान को स्पोर्ट्स कार पसंद हैं। उनके पास Range Rover Sport Car है। इस गाड़ी की कीमत 1.56 करोड़ रुपये है। इसके अलावा बेबो के पास Mercedes-Benz S-Class, Audi Q7, और BMW 7-Series संग अन्य गाड़ियां हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। दीपिका के पास Mercedes Maybach S500 कार है, जिसकी कीमत 1.67 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास Audi Q7, Audi A8 L, Mini Cooper convertible, और BMW 5-Series sedan गाड़ियां भी है।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ भी रेंज रोवर फैन हैं। उनके पास Range Rover Vogue कार है। इस गाड़ी को उन्होंने खुद को गिफ्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत 2.37 करोड़ रुपये है।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी भी महंगी गाड़ियों को पसंद करती हैं। कियारा के पास Audi A8 L luxury है। इस गाड़ी को उन्होंने 1.56 करोड़ रुपये में इसी महीने खरीदा है। इस आलीशान गाड़ी के अलावा कियारा आडवाणी के पास BMW X5, Mercedes-Benz E-Class और एक BMW 530d भी है।

 

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *