विक्की से पांच साल बड़ी हैं कटरीना, इन अभिनेत्रियों ने भी छोटी उम्र के दूल्हे से रचाई शादी!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल भी सुर्खियों में बने हुए हैं। यह कपल 9 दिसंबर को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक- दूसरे के साथ शादी करेगा। कटरीना और विक्की ने अपनी इस रॉयल वेडिंग के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं। साथ ही शादी की सिक्रेसी को लेकर भी कई तरह के नियम और प्रतिबंध लगाए गए हैं।


बॉलीवुड सेलेब्स की यह जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि सभी के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि किसी फिल्म में साथ काम किए बिना ही विक्की और कटरीना एक दूसरे के इतने करीब कैसे आए। लेकिन चर्चा का विषय यह भी है कि विक्की, कटरीना से उम्र में छोटे हैं। दोनों की उम्र में 5 साल का अंतर है। हालांकि, कटरीना इंडस्ट्री की पहली अभिनेत्री नहीं है, जो अपने से कम उम्र के दूल्हे की दुल्हन बन रही हैं। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में!

नर्गिस और सुनील दत्त 

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नर्गिस ने खुद से एक साल छोटे सुपरस्टार सुनील दत्त से शादी की थी। साल 1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ के सेट पर लगी आग के दौरान जब सुनील ने नर्गिस को बचाया था, तभी से इनके प्यार शुरुआत हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 

पॉपुपर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, इस आइडल कपल की उम्र में करीब 10 साल का फासला है। यहीं वजह से ही इन दोनों का रिश्ता शुरू से ही ट्रोल किया जाता रहा है। लेकिन प्रियंका और निक दोनों ही अपने रिश्ते को बखूबी निभा रहे हैं।

अमृता सिंह और सैफ अली खान

अपने जमाने की जानी- मानी एक्ट्रेस अमृता सिंह ने भी खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की थी। हांलाकि, दोनों ही लंबे समय तक साथ रहने के बाद एक- दूसरे से अलग हो गए।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की थी।  लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या अभिषेक से 2 साल बड़ी हैं। हालांकि उम्र के इस फासले के बाद भी दोनों काफी समझदारी से इस रिश्ते को चला रहे हैं। इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है।

बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर

मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति करन सिंह ग्रोवर से 4 साल बड़ी है। इतना ही नहीं उम्र में इस अंतर के कारण करन की मां इस शादी के लिए राजी भी नहीं थी। लेकिन फिर भी करन ने बिपाशा से शादी की और अब दोनों ही इस रिश्ते को बहुत समझदारी से निभा रहे हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *