दूसरी बार पिता बने केजीएफ स्टार यश, पत्नी राधिका ने दिया बेबी बॉय को जन्म!

0
554
- Advertisement -

साउथ की सुपर हिट फिल्म केजीएफ के अभिनेता यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। यश और राधिका दूसरी बार माता पिता बने है। जानकारी के मुताबिक राधिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। ये उनका दूसरा बच्चा है जिसे उन्होंने बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में जन्म दिया है। इससे पहले इस सेलेब्रिटी कपल की एक बेटी आयरा है। आयरा का जन्म 2 दिसंबर 2018 को हुआ था।

यश कन्नड़ फिल्मों के बड़े स्टार हैं और इंडस्ट्री में यश-राधिका को पॉवर कपल के रूप में जाना जाता है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में लोकप्रिय यह कपल फिलहाल छुट्टियां पर है। यश और राधिका की बेटी का नाम आयरा है जो 10 महीने की है. जहां तक उनके बेटे की बात है तो उसके नाम की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी।

खबरों के मुताबिक बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। केजीएफ एक्टर जल्द ही अपने पिता बनने की खबर सभी के साथ साझा करेंगे। सोशल मीडिया पर फैन्स राधिका और यश को बधाइयां दे रहे हैं। साथ ही इंतजार है बच्चे की पहली तस्वीर का भी।


बता दें कि यश ने हाल ही में दिवाली पर आयरा के साथ एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह बेटी आयरा और पत्नी के साथ नजर आ रहे थे। इस वीडियो में यश अपने फैंस को भी दिवाली की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी का भी वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, यह हमारी पहली दीपावली है। इससे ज्यादा स्पेशल और कुछ नहीं हो सकता है।

- Advertisement -
- Advertisement -