करोड़ो की सम्पति के मालिक थे सिद्धार्थ शुक्ला, फिर भी जीते थे बहुत ही साधी और सरल ज़िंदगी!

0
67
- Advertisement -

दोस्तों टीवी जगत के जाने माने अभिनेता और बिग बॉस सीजन-13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं  है। बताया जा रहा है कि उनका नि’धन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। वो 40 साल के थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके इस तरह जाने के बाद से उनके फैंस और करीबी बहुत दुखी है, क्योंकि वे बहुत ही अच्छे और सरल इंसान थे, करोडो की सम्पति होने के बाद भी अभिनेता सिद्धार्थ बहुत ही साधा जीवन जीते थे और लोगो को मदद भी किया करते थे।

- Advertisement -

बता दे की एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की टीवी की दुनिया में बहुत फेमस थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने 2005 में दुनिया के सबसे बेस्ट मॉडल का खिताब अपने नाम किया था। सिद्धार्थ के दिल में दया भी बहुत थी, उन्होंने बिना किसी शोऑफ के कई लोगो की मदद की है और हमेशा एक सिंपल लाइफ बसर की है।

एक न्यूज़ पोर्टल के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला की नेट वर्थ 1.2 मिलियन डॉलर के करीब थी। भारतीय रुपए के अनुसार करीब 8.80 करोड़ रुपये। सिद्धार्थ शुक्ला की इनकम का सबसे बड़ा सोर्स टीवी सीरियल और बड़े ब्रांड्स के ऐड शामिल थे।कहा जाता है कि चैरिटी भी करते थे। सामाजिक कार्य में सिद्धार्थ जमकर भाग लेते हैं और खूब दान करते थे। एक्टर ने अपना एक्टिंग डेब्यू 2008 में आए अपने शो बाबुल का आंगन छूटे ना से किया था। इस सीरियल में वो लीड रोल में थे।

सिद्धार्थ के पास एक घर मुंबई में है, जहां वो अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने ने घर इसी साल खरीदा था। सिद्धार्थ को गाड़ियों को भी शौक था। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू एक्स5 (BMW X5) के अलावा हार्ले-डेविडसन फैट बॉब भी थी। सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो बहुत ही सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। बिग बॉस 13 जितने के बाद वो खूब पॉपुलर हुए थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here