ऐसा है पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का परिवार, पिता की तरह ही वकील हैं बेटा-बेटी!

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनको बीते 9 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। अरुण जेटली लंबे समय से बीमार थे। आज दोपहर 12.07 बजे उनका निधन हो गया। वह एक प्रखर नेता और कुशल रणनीतिकार के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने भारतीय राजनीति में कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं।

अपने खराब स्वास्थ्य के कारण ही जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले साल 14 मई को एम्स में उनके गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था और उस वक्त उनकी जगह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952  को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम महाराज किशन जेटली था जो एक वकील थे और जबकि माता रतन प्रभा जेटली थीं।


अरुण जेटली की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर स्कूल से हुई।  इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही लॉ की डिग्री हासिल की। अरुण जेटली की पत्नी का नाम संगीता है। उनकी शादी साल 1982 को हुई। दोनों के 2 बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम रोहन हैं और बेटी का नाम सोनाली जो की उनकी तरह ही वकील है। ये तीसरी पीढ़ी है जिसने वकालत में अपना करियर बनाया है।

बता दे की अरुण जेटली के बेटे रोहन भी पिता की तरह वकील हैं। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से की है। जिसके बाद एमिटी लॉ स्कूल से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। न्यूयॉर्क की कार्नेल यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर की डिग्री ली। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह साल 2014 में भारत लौटे। जिसके बाद उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मेंबरशिप ली। साल 2014 में उन्होंने बतौर वकील सुप्रीम कोर्ट में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी।अरुण जेटली की बेटी सोनाली 2015 में अपनी शादी को लेकर चर्चा में आई थीं। उनकी शादी बिजनेसमैन और लॉयर जयेश बख्शी से हुई है। शादी में शाहरुख खान और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने सितारे शामिल हुए थे।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *