पहली फिल्म से ही स्टार बन गया था ये अभिनेता , ऐश्वर्या के प्यार में डूबा गया पूरा करियर!

विवेक ओबेरॉय, बॉलीवुड के ऐसे एक्टर में से एक हैं जिन्होंने ज्यादा हिट फिल्में तो नहीं दीं लेकिन अपनी एक्टिंग से तारीफें लूटी हैं। एक्टर विवेक ओबराय 3 सितंबर को अपना 43 वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हैदराबाद में जन्में विवेक के पिता सुरेश ओबराय भी फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता हैं।  विवेक के 15 साल के फिल्मी करियर में चुनींदा फिल्में ही हिट हुई हैं। इसमें ‘साथिया’ ‘मस्ती’, ‘युवा’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ है।

बता दे की अभिनेता विवेक ने अपने करियर की शुरुआत सन् 2002 में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की मूवी ‘कंपनी’ से की थी। इस फिल्म में अजय देवगन और मनीषा कोईराला मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और विवेक रातों-रात स्टार बन गए थे। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही थी और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

विवेक उस समय विवादों में घिर गए थे जब उनका अफेयर ऐश्वर्या राय के साथ हुआ था। खबरों की मानें तो सलमान खान ने विवेक को धमकाया था जिसके बाद विवेक का ऐश्वर्या से ब्रेक अप हो गया था।शानदार डेब्यू के बाद भी विवेक ओबराय इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पाए। इसकी वजह उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को भी कह सकते हैं। दरअसल, सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या और विवेक ओबराय के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इतना ही नहीं, कई इवेंट में विवेक ने सलमान को लेकर कुछ ऐसा भी कहा जो कोई भी सुनना पसंद नहीं करता।

ऐसे में कहा जाता है कि सलमान से पंगा और ऐश्वर्या से प्यार के कारण उन्हें बॉलीवुड में बहुत अच्छे ऑफर मिलना बंद हो गए। ऐश्वर्या और विवेक लास्ट टाइम फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ में साथ नजर आए थे। विवेक कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ही गायब हो गए। विवेक ने ऐश से ब्रेकअप होने के बाद सीधे अरेंज मैरिज की। विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के मिनिस्टर जीवराज अल्वा की बेटी हैं। प्रियंका एक सोशल वर्कर हैं। वो एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी हुई हैं। विवेक और प्रियंका दोनों ही खूब सोशल वर्क करते हैं। एक्टिंग के अलावा विवेक KARRM इंफास्ट्रक्चर के मालिक हैं। विवेक और प्रियंका का एक बेटा विवान और बेटी अमेया है


आपको बता दे की 2019 में विवेक दो वजहों से सुर्खियों में रहे। पहली बार लोकसभों चुनावों के दौरान जब उनकी फिल्म  ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ रिलीज हुई और इसके बाद उन्होंने ऐश्वर्या को लेकर सोशल मीडिया में एक आपत्तिजनक मीम्स शेयर कर दिया था, जिसमें वे खुद अपने एक्स प्यार का मजाक उड़ाते नजर आए। लेकिन विवाद बढ़ने के बाद     उन्होंने माफी भी मांग ली थी। खबरों की माने तो अभिनेता विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म ‘मुंबई सागा’ में नजर आयेंगे।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *