दोस्तों टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को खूब पसंद किया जा रहा है। शो को फिर एक इस बार नेहा कक्कर जज के रूप में नजर आने वाली है। हाल ही में ऑडिशन देने आये एक कंटेस्टेंट ने नेहा को सबसे सामने किस और गले लगा लिया था जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं।
खबरें हैं कि एक्टर हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा इंडियन आइडल 10 के कंटेस्टेंट विभोर पाराशर को डेट कर रही हैं। उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने उनके रिश्ते के बारे में अफवाहों को हवा दी थी। विभोर ने इन खबरों को सिर्फ एक अफवाह बताया। वहीं अब नेहा और विभोर की कुछ तस्वीरों ने एक बार फिर इन खबरों को हवा दे दी है।
नेहा हाल ही में अपने दोस्त और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर, दीपिका शर्मा की शादी में पहुंची। इस शादी में वह अकेले नहीं बल्कि रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड विभोर पाराशर के साथ पहुंची। 17 अक्टूबर 2019 को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में नेहा विभोर के साथ नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो नेहा व्हाइट लहंगे में खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं विभोर कुर्ता पजामे में हैंडसम दिख रहे हैं।
बता दें कि नेहा कक्कड़ और विभोर पाराशर की पहली मुलाकात सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल सीजन 10 के सेट पर हुई थी। नेहा इस शो को जज कर रही थीं और विभोर कंटेस्टेंट थे और उनकी केमिस्ट्री पोस्ट ने दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहों को हवा दे दी थी। नेहा और विभोर की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
एक इंटरव्यू में विभोर ने अपने और नेहा के रिश्ते के बारे में बताया। विभोर ने कहा था-‘आपको इसे एक अफवाह के रूप में लेना चाहिए। लोगों की मानसिकता खराब है। अगर कोई आपके करियर को बनाने में आपकी मदद कर रहा है, तो यह इसलिए है क्योंकि वे आप में कुछ प्रतिभा देखता हैं। सिर्फ इसलिए कि मैं उसे दीदी (बहन) के रूप में टैग नहीं करता हूं। इंस्टाग्राम पर, हर कोई सोचने लगता है कि वह मेरी प्रेमिका है।’ शो के दौरान ही नेहा का उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली संग ब्रेकअप हो गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये तक लिखा गया कि विभोर संग नजदीकियों के चलते हिमांश और नेहा के रिश्ते में दरार आ गई।”
इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट रहे विभोर संग फ्रेंड की शादी में नजर आई नेहा, मीडिया में छाई थी दोनों के अफेयर की खबरे!
- Advertisement -
- Advertisement -