पायल रोहतगी और ये 6 सितारे भी खा चुके है जेल की हवा, संजय दत्त ने जेल में बिताये है कई साल!

दोस्तों टीवी विवादित शो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अभिनेत्री पायल रोहतगी को पुलिस ने 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया थानेहरू परिवार पर आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं लेकिन उन्हें 1 रात जेल में पांच क्रिमिनल्स के साथ बितानी पड़ी थी।

पायल ने सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। बता दे की ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म जगत का सितारा जो जेल जाना पड़ा हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड सितारे जेल की हवा खा चुके है। आइए जानते है इन सितारों के बारे में!
सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान काले हिरण केस को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं। यह मामला सितंबर 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान का है।  शूटिंग के दौरान कुछ दुर्लभ हिरण की हत्या का आरोप लगाया था। इसके लिए, उन्हें जेल में कुछ दिन बिताना पपड़ा था। साथ ही सलमान खान पर हिट एंड रन का कैसे भी था, सलमान खान शराब पीने के बाद गाड़ी चला रहे थे और फिर उसने कुछ लोगों को रास्ते में सोते हुए कुचल दिया, जिससे एक व्यक्ति मर गया।
शाइनी आहूजा

फिल्म ‘गैंगस्टर’ से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता शाइनी आहूजा भी गिरफ्तार हो चुके हैं।2006 में, शाइनी आहूजा को अपनी पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था। बॉलीवुड में उनकी शुभकामनाएं चल रही थीं, लेकिन वह बहुत भाग्यशाली नहीं थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनकी नौकरानी ने उन पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था, जोकि साबित भी हो गया था जिसके लिए उनको जेल जाना पड़ा था।
संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पर 1991-1992 में अवैध हथियारों को रखने के लिए उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी। संजू 4 साल तक तिहाड़ जेल में थे और पुणे जेल में 1 वर्ष बिताए थे। संजय दत्त काफी लम्बे समय तक जेल में रह कर आये थे।
राजपाल यादव

अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले राजपाल यादव भी गिरफ्तार हो चुके हैं। पांच करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीने की सजा सुनाई थी। राजपाल यादव ने इंदौर निवासी सुरेंदर सिंह से निजी आवश्यकता बताते हुए पैसे उधार लिए थे। इस रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया, जो कि सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया।
मोनिका बेदी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के कनेक्शन भी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से रहे हैं। इसी वजह से उन्हें जेल तक की हवा खानी पड़ी थी। इसी के बाद उनका करियर बर्बाद हो गया। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने टीवी पर कमबैक भी किया था लेकिन उनको कोई ख़ास सफलता नही मिल पाई। फर्जी यात्रा दास्तावेजों की वजह से एक्ट्रेस मोनिका बेदी को भी पुर्तगाल में दो साल की जेल की सजा काटनी पड़ी थी।
ममता कुलकर्णी

90 के दशक की बोल्ड और खुबसूरत अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। ममता कुलकर्णी करण अर्जुन, नसीब और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी बड़ी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। बता दें कि अभी अभिनेत्री ममता भी जेल की हवा खा चुकी हैं। दरअसल ममता कुलकर्णी को उनके पति के साथ ड्रग्स की तस्करी में पाया गया गया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *