सबसे महंगे भारतीय अभिनेता हुए प्रभास, साहो के लिए मिली 100 करोड़ फीस!

दोस्तों के सुपर स्टार प्रभास की बड़े बजट की फिल्म साहो 30 अगस्त को रिलीज होगी। मूवी में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। साहो से श्रद्धा तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। सुजीत के डायरेक्शन में बनी साहो 2019 की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस पॉवर पैक्ड थ्रिलर फिल्म के लिए प्रभास-श्रद्धा कपूर को भारी भरकम फीस मिलने की खबरे सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि प्रभास को फिल्म के लिए मेकर्स तगड़ी फीस दे रहे हैं। प्रभास को फिल्म के लिए 100 करोड़ सैलरी मिली है। इसी के साथ प्रभास सबसे महंगे इंडियन एक्टर बन गए हैं। उन्होंने रजनीकांत, सलमान खान और शाहरुख खान को हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है। कहा ये भी जा रहा है कि प्रभास साहो के प्री-रिलीज बिजनेस का 50 फीसदी हिस्सा लेंगे। बता दे की अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दे की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की साउथ इंडस्ट्री में ये पहली फिल्म है। उन्हें भी मेकर्स भारी भरकम अमाउंट दे रहे हैं। साहो के लिए श्रद्धा कपूर को 7 करोड़ फीस दिए जाने की खबर है। इसी के साथ श्रद्धा ने हाईएस्ट पेड इंडियन अभिनेत्री में शामिल हो चुकी है। इस साल श्रद्धा की तीन फिल्में बैक टू बैक रिलीज हो रही हैं। इनमें साहो, छिछोरे, स्ट्रीट डांसर शामिल हैं। साहो के दो गाने और टीजर रिलीज किए जा चुके हैं। मूवी में श्रद्धा कपूर पुलिस के रोल में दिखेंगी।

फैंस को मूवी में प्रभास-श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री पसंद आ रही है। फिल्म में मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे भी अहम रोल में नजर आएंगे। पहले साहो को 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जाना था। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को खिसका कर 30 अगस्त किया गया। साहो के VFX कमाल के हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *