प्रियंका ने पति निक के साथ मनाया पहला करवाचौथ व्रत, निक बोले-‘मेरी बीवी हिंदू है और वो…

0
494
- Advertisement -

दोस्तों फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियो ने करवाचौथ का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया और अपने सोशल अकाउंट पर अपनी तस्वीरे शेयर की हैं। इसमें शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे, मीरा राजपूत, नीलम और पदि्मनी कोल्हापुरी शामिल हैं। अब विदेश में बैठीं प्रियंका चोपड़ा की भी करवाचौथ की तस्वीरें सामने आई हैं।

बता दे की प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रहते हुए भी पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। ये प्रियंका का पहला करवाचौथ था। प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ न्यूयॉर्क में रहती हैं। प्रियंका ने करवाचौथ की तस्वीर शेयर करते हुए सभी सुहागिनों को बधाई दी है । इस तस्वीर में प्रियंका मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं । इस मौके पर उन्होंने त्योहार की सारी रस्में अदा कीं। उन्होंने मेहंदी लगवाई, जिस पर निक का नाम भी था। साथ ही लाल साड़ी और चूड़ा पहन सजीं।

प्रियंका और निक का ये पहला करवाचौथ था। प्रियंका के साथ उनके परिवारवाले भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने अपने दोस्त और ससुरालवालों के साथ करवाचौथ मनाया। प्रियंका ने करवाचौथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । प्रियंका के पहले करवाचौथ की खास बात ये थी कि उन्होंने जोनस कॉन्सर्ट में पहुंचकर व्रत तोड़ा । निक जोनस अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त थे इसलिए प्रियंका लाल साड़ी पहन वहां पहुंची और करवाचौथ की सारी विधि पूरी की ।


बता दे की प्रियंका के अलावा निक ने भी करवाचौथ की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरी बीवी भारती है। वो हिंदू है, और हर मायने में अद्भुत है। उन्होंने मुझे अपने कल्चर और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उन्हें हमेशा एडमायर करता हूं और जैसा आप देख सकते हैं कि हम दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं। आपको करवा चौथ की बधाई।’

प्रियंका का पहला करवाचौथ निक के लिए भी अच्छा अनुभव रहा। इस दौरान निक क्रीम कलर के पायजामे-कुर्ते में नजर आए। प्रियंका की हाल ही में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज हुई है। शादी के बाद ये प्रियंका की पहली कमबैक फिल्म थी। इस फिल्म में प्रियंका ने एक मां का रोल निभाया।

- Advertisement -