इस वजह प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ऑस्कर अवार्ड शो की थ्रो बेक तस्वीरें, फैंस से पूछा कौन सी है फेवरेट!

0
391
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइल और फैशन की वजह भी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले ही पीसी स्टाइलिश लुक में पति संग ग्रैमी अवॉर्ड्स में पहुंची थीं। प्रियंका के लुक ने अपने लुक से सोशल मीडिया काफी वायरल हुआ था। इसके बाद से ही हर किसी को इंतजार था कि देसी गर्ल ऑस्कर 2020 में किस अंदाज में पहुंचेंगी। लेकिन प्रियंका के फैंस को तब मायूसी का सामना करना पड़ेगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस बार एकेडमी अवॉर्ड्स का हिस्सा नहीं बन पाई हैं. एक्ट्रेस ने ट्वीट कर ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 में शामिल नहीं होने की बात कही है। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बार एकेडमी अवॉर्ड्स का हिस्सा नहीं बन पाने की बात बताईं।

एक्ट्रेस ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा-‘इस बार मैं एकेडमी अवॉर्ड्स का हिस्सा नहीं बन पाई लेकिन मैं आप सभी लोगों के साथ ऑस्कर अवॉर्ड्स देखूंगी। चलिए मुझे बताएं कि आप लोग किसको सपोर्ट कर रहे हैं।’ #PCOscarParty। इतना ही नहीं पीसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी 4 तस्वीरों को शेयर किया है और अपने फैंस से ये उनके फेवरेट लुक के बारे में पूछा है।

पीसी की ये तस्वीरें 2016 और 17 के ऑस्कर के दौरान की हैं। लुक की बात करें तो 2016 में एक्ट्रेस ने जुहैर मुराद के डिजाइनर व्हाइट कलर के गाउन में दिखीं थीं। वहीं 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने राल्फ एंड रूसो का स्ट्रैप्लेस सिल्वर-व्हाइट गाउन पहना था। पीसी की ये तस्वीरें भी काफी समय तक चर्चा का विषय बनीं थीं।

बता दे की  अभिनेत्री प्रियंका आखरी बार फिल्म स्काई इस पिंक में नज़र आयी थी जो की खुश खास कमाल नहीं दिखा पाई है और फ़िलहाल प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here