दोस्तों बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और लोकप्रिय कपल्स में से हैं। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे और उसके बाद जब दोनों अपने करियर के टॉप पर थे तो दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। बता दे की पिछले साल 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की थी।
बता दे की आज यह कपल अपनी शादी का पहली सालगिरह मना रहा है। ऐसे में अपनी पहली सालगिरह के मौके पर अपने परिवार के साथ रणवीर- दीपिका एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां से वो तिरुपति के लिए रवाना हो गए हैं। दीपवीर के नाम से मशहूर ये जोड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। साथ में रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी नजर आए।
बता दे की दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की तरह ही अपनी पहली सालगिरह को भी निजी तरीके से ही सेलिब्रेट करेंगे। दोनों सबसे पहले बुधवार 13 नवंबर को अपने परिवार के साथ तिरुपति के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद 14 नवंबर को परिवार के साथ ही दीपिका-रणवीर तिरुपति बालाजी और पद्मापति के दर्शन करेंगे। 15 तारीख को ही मुंबई वापस आ जाएंगे।
रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के चार्मिग कपल्स में से एक गिने जाते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी दोनों नजर आते हैं।बता दें कि रणवीर की फिल्म 83 की कहानी 1983 में भारत की क्रिकेट जीत पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका भी उनके साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभाएंगे वही दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में होंगी। ये फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।