शनाया कपूर ने फैमिली और फ्रेंड संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, जल्द ही बॉलीवुड में करने वाली इंट्री!

0
419
- Advertisement -

बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई अभिनेता संजय कपूर और माहीप कपूर की बेटी शनाया कपूर आज अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। इस पर उनकी फैमिली और फ्रेंड्ज ने रात 12 बजे शनाया का बर्थडे सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया था, इस सेलिब्रेशन में शनाया की बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे, कजिन अर्जुन कपूर और रिया कपूर मौजूद थे। जिसकी वीडियो और पिक्चर्स सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं।

शनाया की मां महीप कपूर ने बेटी के केक काटते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उनकी फैमिली संग उनके फ्रैंड्ज भी साथ दिखाई दे रहे हैं। बूमरैंग वीडियो में शनाया केक के ऊपर लगी कैंडल को ब्लो आउट कर रही हैं।इसके अलावा उनके पिता संजय कपूर ने भी शनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें शनाया बहुत खुश नजर आ रही हैं और उनके फ्रैंड्ज भी खूब एंजॉय कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

I am a mama of a 20 year old 🕺🏻❤️🧿🧿🧿 #SoSoProudOfMyGir❤️❤️❤️🧿

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on


 
शनाया की बर्थडे पार्टी में उनके कजन और एक्टर अर्जुन कपूर भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं। शनाया की कोई पार्टी हो और उसकी बेस्ट फ्रैंड नजर न आए यह हो ही नही सकता। इस दौरान अनन्या पांडे का भी कैजुअल लुक में टशन देखने को मिला। वहीं उनकी फ्रेंड रेहा कपूर भी कूल लुक में शनाया के बर्थडे को सेलिब्रेट करने पहुंची।

- Advertisement -
 

View this post on Instagram

 

Happy birthday Darling love you ❤️

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on



बता दे की शनाया कपूर बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। वह अपनी बहन जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक में असिस्टेंट डायरेक्टर की तरह काम कर रही हैं। इसके साथ ही शनाया डांस क्लास ले रही हैं। संजय कपूर ने बताया था कि शनाया बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयारी कर रही हैं और वर्कशॉप ले रही हैं।

- Advertisement -