शादीशुदा बोनी कपूर 8 साल छोटी श्रीदेवी के पढ़ गए थे प्यार में , कुछ ऐसी है उनकी लव स्टोरी!

दोस्तों बॉलीवुड की दिव्यगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि श्रीदेवी महज 54 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का निधन हुआ था। श्रीदेवी ने फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया था। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म “सोलवां सावन” से 1979 में की थी लेकिन उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान फिल्म “हिम्मतवाला” से मिली। इस फिल्म के बाद श्रीदेवी हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेत्रि बन गई थीं।


बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में कई अनगिनत फिल्में की हैं और उन्होंने अपने करियर के दौरान कई दमदार रोल निभाए हैं। श्रीदेवी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में छाई रही थीं। जब श्रीदेवी का फिल्मी करियर बुलंदियों पर था तब मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनके अफेयर की खबरें मीडिया में उड़ने लगी थीं लेकिन श्रीदेवी ने निर्देशक बोनी कपूर से साल 1996 में शादी की। इन दोनों की प्रेम कहानी में बहुत से उतार-चढ़ाव आए थे।

बता दें कि बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। बोनी कपूर और मोना के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है। मोना से तलाक लेने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी रचाई थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां जिनका नाम जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जब 1996 में बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी तो उस समय के दौरान श्रीदेवी गर्भवती थीं।

श्रीदेवी को बोनी कपूर ने पहले ही प्रपोज किया था क्योंकि वह श्रीदेवी को बेहद प्यार करने लगे थे परंतु श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बिल्कुल भी भाव नहीं दिया लेकिन इसके बावजूद भी बोनी कपूर ने हार नहीं मानी और श्रीदेवी के करीब रहने के लिए कोई ना कई कदम उठाते रहते थे। उस समय के दौरान बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म “मिस्टर इंडिया” बना रहे थे। तब बोनी कपूर ने फैसला किया था कि वह श्रीदेवी को इस फिल्म में लेंगे। बोनी कपूर यह मन बना चुके थे कि श्रीदेवी के नजदीक रहने और उनके दिल में जगह बनाने के लिए वह कुछ भी करेंगे।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी को फिल्म मिस्टर इंडिया में लेने का फैसला तो कर लिया लेकिन उनके तक पहुंचने का कोई भी जरिया नहीं मिल रहा था। बाद में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मां से कांटेक्ट किया था लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी थी। बोनी कपूर भी फीस के लिए मान गए थे और इस तरह फिल्म में श्रीदेवी ने काम किया था।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गई थी तब उस मुश्किल दौर में बोनी कपूर ने उनका पूरा साथ दिया था। ऐसा भी बताया जाता है कि जब श्रीदेवी की मां बीमारी की वजह से दुनिया छोड़ कर चली गईं तब दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। इस तरह उन दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। बोनी कपूर ने अपनी उम्र से 8 साल छोटी श्रीदेवी को साल 1993 में प्रपोज किया और आखिर में श्रीदेवी से शादी करने के लिए बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक दिया और इसके बाद 1996 को शादी की।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *