दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में सभी त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है ऐसे फिल्म जगत में क्रिसमस के मौके पर कई सितारों ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया । बीती रात बॉलीवुड में सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने बेटे आहिल शर्मा के लिए क्रिसमस की पार्टी रखी जहां बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।
वहीं बॉलीवुड से काफी सारे स्टार किड्स भी पहुंचे। पार्टी में करन जोहर , तुषार कपूर, रितेश देशमुख के अलावा कई स्टार्स अपने बच्चो के साथ पार्टी में शामिल हुए। लेकिन तैमूर अली खान ने पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान अपनी तरफ खींचा।
बॉलीवुड फिल्म जगत के सबसे चर्ची स्टारकिड तैमूर अली खान अपनी नैनी के साथ अर्पिता के घर क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान तैमूर रेड एंड व्हाइट चेक शर्ट और क्रीम कलर के पैंट में क्यूट दिखाई दिए।
इसके अलावा जाने माने अभिनेता रितेश देशमुख अपने दोनों बच्चो रियान और राहेल को लेकर पार्टी में शामिल हुए। वहीं तुषार कपूर भी बेटे लक्ष्य के साथ पार्टी में एंजॉय करते नजर आए।
पार्टी में करण जौहर यश और रूही के साथ पहुंचे। करण बेटी रूही को अपनी गोद में लिए नज़र आए। इस दौरान करण, यश और रूही तीनों ने ही लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी।
फिल्ममेकर प्रज्ञा कपूर भी अपने दोनों बच्चों के साथ पार्टी में शामिल हुईं। इन स्टार्स के अलावा और भी कई सितारे अपने स्टार किड्स के साथ पार्टी में पहुंचे।
Check Also
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो
भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …