अपने रोल को दमदार बनाने के लिए बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने पहना हिजाब!

दोस्तों कर्नाटक के उडुपी में शुरू हुआ हिजाब विवाद आज पूरे देश में आग की तरह फैल रहा है। यह हिजाब विवाद हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट होते हुए संसद तक पहुंच गया है। इस विवाद पर अबतक बॉलीवुड के बड़े सितारों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि कुछ सेलेब्स इस विवाद पर खुलकर बात कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह ये भी हो सकती है कि अपने रोल के साथ न्याय करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां कई बार फिल्मों में खुद हिजाब का सहारा ले चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में!


दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड में ‘डिंपल गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री ‘दीपिका पादुकोण’ ने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के एक सीन के लिए उन्होंने बुर्का पहना था।

प्रियंका चोपड़ा 


ग्लोबल आइकन बन चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनको हर कोई सलाम करता है। हमारी देसी गर्ल प्रियंका ने भी अपनी फिल्म ‘सात खून माफ’ में हिजाब पहना था। यह एक मर्डर मिस्ट्री थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

कटरीना कैफ


कटरीना कैफ ने फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ के एक सीन में बुर्का पहना था। इस फिल्म में कैट के साथ इमरान खान मुख्य भूमिका में थे। अपनी स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार उन्होंने इसे पहनने में जरा भी गुरेज नहीं किया था।

आलिया भट्ट 


बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने किरदार के साथ न्याय करने और उन्हें पर्दे पर जीवंत करने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने अपनी फिल्म ‘राजी’ और ‘गली बॉय’ में हिजाब पहनकर अपने किरदार को दर्शकों के दिलों तक पहुंचाया था।

दिया मिर्जा 


दिया मिर्जा इंडस्ट्री में अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने ‘जी 5’ की सीरीज ‘काफिर’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इस सीरीज में वह एक पाकिस्तानी महिला ‘कैनाज अख्तर’ के किरदार निभा रहीं थीं। उन्होंने अपने रोल को बखूबी निभाने के लिए ‘हिजाब’ धारण किया था।

श्रद्धा कपूर 

अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर आज इंडस्ट्री में किसी परिचर की मौहताज नहीं हैं। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन ‘हसीना पारकर’ पर बनी फिल्म में लीड रोल निभाया था। इस रोल के लिए उनका बुर्का पहनना बहुत जरूरी था। यह फिल्म ज्यादा हिट नहीं हुई, लेकिन अदाकारी के लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली।

तब्बू 


शाहिद कपूर की फिल्म ‘हैदर’ सबको याद होगी। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में तब्बू ने शाहिद की मां गजला का किरदार निभाया था। इसमें उन्होंने हिजाब पहना था।

कोंणका सेन शर्मा 


कोंणका सेन शर्मा की फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ इंडस्ट्री की बहतरीन फिल्मों में से एक है। इसमें कोंणका ने बुर्का पहनकर अपने किरदार में जान फूंक दी थी। इस फिल्म को देखकर लोगों ने उनकी काफी तारीफ की थी।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *