माहिरा या शहनाज, किस के होंगे पारस, गर्लफ्रेंड आकांक्षा को है पारस पर पूरा भरोसा!

सलमान खान का शो BIG BOSS 13 अपने अलग कसेंप्ट को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में दर्शकों को पारस छाबड़ा की माहिरा शर्मा और शहनाज गिल के साथ केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। पारस छाबड़ा घर के अंदर लड़कियों के फेवरेट बने हुए हैं। माहिरा शर्मा और शहनाज गिल के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। पारस ने आते ही घर में लड़कियों को अपने इर्द गिर्द घुमाना शुरू कर दिया है। ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा का एक इंटरव्यू सामने आया है। उनसे पारस के बारे में सारे जरूरी सवाल पूछे गए।

बता दे की पारस पर भरोसे से लेकर शहनाज के साथ बढ़ती नजदीकियों के बारे में भी पूछा गया। आकांक्षा के जवाब आपको पारस की गेम के सारे पहलू समझा देंगे। आकांक्षा से पूछा गया कि क्या घर में बन रहे लव ट्राएंगल से उन्हें परेशानी है। तो वो बोली मैं पारस के गेम से काफी खुश हूं उस अकेले ने दो महिलाओं को गेम से भटका रखा है। उन्हें लग रहा है कि पारस उन पर मर मिटा है बल्कि पारस बस गेम में बने रहने के लिए चक्रव्यूह बुन रहा है।

आकांक्षा को खुशी होती है जब 50 मिनट के एपिसोड में पारस हर जगह छाए रहते हैं। इससे उनकी बढ़ती पॉपुलेरिटी के बारे में पता चलता है। सबका गेम मेें टिके रहने का तरीका अलग है ये पारस का स्टाइल है और उन्हें ये पसंद है। आकांक्षा से पूछा गया कि क्या उन्हें पारस को दूसरी लड़कियों के साथ देखकर ईर्ष्या होती है। तो वो सवाल पर हंस कर कहती हैं कि हम दोनों मेच्योर है मैं जानती हूं कि वो जो भी कर रहा है उसके पीछे क्या कारण है। इसलिए जेलेस का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। हम कोई छोटे बच्चे नहीं हैं, बड़े हैं और ऐसे समय पर मुझे पारस की ताकत बनना चाहिए और उसे सपोर्ट करना चाहिए। जो मैं बखूबी कर रही हूं।

बता दे की बिग बॉस के घर में बन रहे इस लव ट्रायएंगल को पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी खूब पसंद कर रही हैं। मालूम हो कि पारस, आकांक्षा के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आकांक्षा को डेट करने से पहले पारस के कुछ और एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर थे। हैडंसम हंक पारस छाबड़ा टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सारा खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में थे। साथ ही पारस ने नागिन फेम एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को भी काफी लंबे वक्त तक डेट किया। इन दोनों की काफी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान जब पवित्रा से पारस के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे महज एक  अफवाह बताया था।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *