‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस ने बेबी बंप संग कराया फोटोशूट, वायरल हुई तस्वीरे!

दोस्तों टीवी जगत के स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आईं एक्ट्रेस प्रियंका छिब्बर प्रेग्नेंट हैं। उनकी प्रेग्नेंसी का 35वां हफ्ता चल रहा है। प्रेग्नेंसी फेज वो कितना एन्जॉय कर रही हैं इसका अंदाजा प्रिंयका छिब्बर के इंस्टा अकाउंट से लगता है। हाल ही में प्रियंका ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरो में प्रियंका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।

ये तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में बताया कि प्रेग्नेंसी की जर्नी को वो कितना एन्जॉय कर रही हैं। फ्लॉवर ड्रेस में नजर आ रहीं प्रियंका छिब्बर की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। साथ ही फोटो में प्रियंका अपने पति विकास कलंतरी के साथ नजर आ रही हैं। वे अपने पहले बच्चे को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

प्रियंका छिब्बर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में आयुष अग्रवाल की बहन का रोल निभाया था। वे पलकों की छाव में और रंग बदलती ओढ़नी जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। प्रियंका छिब्बर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। प्रेग्नेंसी फेज में कराए गए फोटोशूट की तस्वीरें अक्सर वे फैंस के साथ साझा करती हैं।

 बता दे की फ़िलहाल अभिनेत्री प्रियंका छिब्बर इन दिनों पति के साथ फैमिली बिजनेस कर रही हैं। प्रियंका की ही तरह विकास भी ग्लैमर वर्ल्ड जुड़े हुए हैं। दोनों ने 2012 में शादी की थी। विकास ने फिल्म प्यार जिंदगी है से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, विकास कलंतरी दिल बेचारा प्यार का मारा, जिज्ञासा और जिमी जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं। विकास ने टीवी शोज भी किए हैं। उन्होंने सीरियल नई पड़ोसन में राम का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें फैमस हुए थे।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *