बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बनी बुआ, भाभी चारू असोपा ने दिया बेबी गर्ल को जन्म!

0
437
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा मां बन गई है। एक्ट्रेस के घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी है। चारू ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी लाडली की झलक दिखाई है, जो खूब पसंद की जा रही हैं। तस्वीरों में चारू अस्पताल में नजर आ रही है। एक्ट्रेस के पति राजीव सेन भी साथ में दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस बेड पर लेटी हुई है। चारू ने बेटी को गोद में लिया हुआ है।

- Advertisement -

 

राजीव चारू को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए चारू ने लिखा- एक बच्ची के माता पिताा बनने की खुशी। आपकी प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद .. भगवान का शुक्र है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और बधाईयां दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

वहीं राजीव ने भी बेबी गर्ल की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बेटी को गोद में उठाया हुआ है। बता दें चारू ने मई 2021 में अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। वीडियो में चारू असोपा खट्टे आम की कैंडी खाती हुई दिखी थीं। एक्ट्रेस की ख्वाहिश है उनका बेबी ननद सुष्मिता सेन जैसा हो। चारू ने जून 2019 में सुष्मिता के भाई राजीव सेन से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। तब चारू और राजीव ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया और अब कपल साथ में है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here