एक हादसे के बाद बदल गई थी शाहरुख की बहन की ज़िंदगी, आज जीती हैं ऐसी लाइफ!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में बहुत किरदार निभाए थे। वह अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानते हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड के सफल अभिनेता हैं। जिन्होंने अपने शानदार अभिनय अंदाज से करोड़ों लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। शाहरुख खान के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। उनके पास सभी सुख-सुविधाओं की चीजें भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद भी इन दिनों वह बहुत मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। बॉलीवुड के “किंग खान” के घर पर मुश्किलों के बादल छाए हुए हैं।उनका बेटा आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल में बंद है। जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य परेशान चल रहे। आपको बता दे शाहरुख खान अपने बेटे को छुड़वाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं परंतु सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं।


आर्यन खान को लेकर गौरी खान और सुहाना सब बहुत परेशान हैं। बता दे माता-पिता को अपने बेटे आर्यन की दिन-रात चिंता लगी रहती है। इन दिनों वह परिवार लाइमलाइट से भी दूरी बनाई रखे हैं। शाहरुख खान के परिवार का एक और सदस्य है जो पहले से ही लाइमलाइट से दूरी बनाई रखी हैं। शाहरुख खान की बड़ी बहन शहनाज लालारुख खान के बारे में बता रहे हैं। बता दे शाहरुख खान की बहन उनसे करीब 6 साल बड़ी हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। बता दे शाहरुख खान की बड़ी बहन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। कभी-कभी वह अपने भाई के परिवार के साथ देखी जा चुकी हैं। अब काफी समय हो गया है वह नजर नहीं आई हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने जीवन में बहुत दु:खो को झेला है। वहीं उनकी बड़ी बहन शहनाज लालारुख ने भी अपने जीवन में बहुत दुख झेले हैं। शाहरुख की बहन के जीवन में कुछ ऐसे हादसे हुए हैं जिनकी वजह से उनकी बहन को खामोश कर दिया है। शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख खान अब कहां हैं! शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख का जीवन बहुत दुख में गुज़ारा हुआ है। 1981 में शाहरुख खान के पिताजी की मृत्यु कैंसर की बीमारी से हो गई थी। जिस दिन पिता की मृत्यु हो गयी थी। उस दिन शहनाज लालारुख घर पर नहीं थीं लेकिन जैसे ही वह घर पर वापस आईं तो उन्होंने अपने पिता के मृत शरीर को देखा और वह बेहोश हो गई थीं। पिता की मृत्यु का सदमा शहनाज के दिल और दिमाग पर लगा। इस सदमे से वह डिप्रेशन में चली गयी थीं। वह बीमार रहने लगी थीं। उस दौरान शाहरुख खान की उम्र महज 15 वर्ष की थी।

शाहरुख खान ने बताया था कि एक दिन जब वह घर लौटे तब उनके पिता ने उनसे कहा कि उन्हें कैंसर हो गया है। वह इस बीमारी की गंभीरता को नहीं जानते थे। तो सभी ने सोचा कि यह ठीक हो जाएगा परंतु ऐसा हो न सका। 3 महीने बाद ही शाहरुख के पिताजी इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। उनके निधन से पूरा परिवार सदमे में था। कुछ महीने बाद जब परिवार इस सदमे से उबरने की कोशिश में लगा हुआ था तभी एक और दुखद परिस्थिति जीवन में दस्तक दी। इसी बीमारी के कारण से उनकी मां भी गुजर गईं।

माता-पिता के निधन के बाद शाहरुख खान और उनकी बहन को गहरा सदमा लगा परंतु शहनाज लालारुख को मां-पिता की मृत्यु का ऐसा सदमा लगा कि उनकी आंखों से आंसू भी नहीं निकले। उन्होंने कई साल गुमसुम रहकर ही व्यतीत कर शाहरुख खान ने कहा कि वह नहीं रोई। उसने कुछ भी नहीं कहाथा। वह बस गिर गई और उसका सिर नीचे जमीन पर टकरा गया था। इस घटना के 2 साल बाद वह ना रोई और ना ही बोली। बस वह आसमान की तरफ देखती थी तो केवल देखती ही रहती थी और उस समय वह किसी से कुछ भी बात नहीं करती थी।

शाहरुख खान ने आगे कहा है कि 2 साल तक वह इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाईं। जब पिताजी की मृत्यु हुई थी तब उसके बाद वह रोती भी नहीं थी परंतु उनके जाने का गम उनके चेहरे पर नजर आता था। वह काफी लंबे समय तक डिप्रेशन में थी।बता दे उसके बाद मां के जाने के गम ने उन्हें अंदर से पूरी तरह से तोड़ दिया। अभी वह बेहतर है परंतु कुछ प्रभाव अभी भी उनमें दिखाई देते हैं। शाहरुख़ ने कहा “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” फिल्म की शूटिंग के समय उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्विट्जरलैंड ले जाया गया था। शाहरुख खान ने फिर कहा कि मैं उस समय के दौरान “तुझे देखा तो ये जाना सनम” गाने की शूटिंग कर रहा था। उस दौरान स्विट्जरलैंड में शहनाज का इलाज चल रहा था। इलाज के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर हो गई । उसके बाद भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं थी।

शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख पिता मीर ताज मोहम्मद के बेहद क्लोज थीं। बता दे उन्हें मिडल नेम “लाला रुख” उनके पिता ने ही दिया था। इस नाम का मतलब फूल जैसी कोमल और खूबसूरत होता है। जब माता-पिता का निधन हुआ तो उसके बाद सारी जिम्मेदारी शाहरुख खान के कंधों पर आ गई थी। उन्होंने अपनी बड़ी बहन को संभाला है। आज भी अपने भाई के घर पर ही रहती हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं किया है। वह कोई कार्य भी करती हैं या नहीं? इसकी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *