प्रियंका और निक को माता-पिता बनने पर नेहा धूपिया, फरहान अख्तर सहित इन सितारों ने दी बधाई!

0
67
- Advertisement -

दोस्तों अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है। अपनी पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, “हमें यह बताने में काफी खुशी हो रही है कि आज सरोगेसी के जरिए हमारे बच्चे का जन्म हुआ है। इस समय हम अपने परिवार पर फोकस करना चाहते हैं। इसलिए आपसे आदरपूर्वक आग्रह है कह हमारी निजता का ख्याल रखें। धन्यवाद।”

- Advertisement -

प्रियंका के इस पोस्ट के अपलोड होने के बाद से ही उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया है। निक के भाई जो और केविन जोनास ने प्रियंका और निक दोनों के पोस्ट पर दिल के इमोजी पोस्ट कर अपनी खुशी को जाहिर किया है। प्रियंका के करीबी दोस्त और कॉमेडियन लिली सिंह ने लिखा, “उन्हें गले लगाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!”  वहीं अभिनेता काल पेन ने लिखा, “बधाई हो! कल्पेन अंकल बेबीसिटिंग के लिए तैयार हैं!”

वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया ने लिखा, “बधाई हो, यह अब तक की सबसे अच्छी खबर है”। इसके अलावा लारा दत्ता और पूजा हेगड़े ने बधाई देते हुए लिखा, “आप सभी को ढेर सारा प्यार भेज रही हूं!” साथ ही प्रियंका के कोस्टार रहे अभिनेता फरहान अख्तर ने लिखा, ”आपको और निक को बधाई”। वहीं जी ले ज़ारा में प्रियंका के साथ काम कर रही कटरीना कैफ ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ बधाई देते हुए लिखा,  “प्रियंका चोपड़ा और निक… यह बहुत अच्छी खबर है।”

सेलेब्स के अलावा प्रियंका और निक के प्रशंसकों ने भी बधाई दी है। वे इस खबर से बेहद खुश हैं। एक यूजर ने निक की पोस्ट पर एक लिखा, “ओह माय गुडनेस निक, मैं आप लोगों के लिए कितना खुश हूं, यह बता भी नहीं सकता।” एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “बाप रे! यह बहुत खास है,”। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जाेनस के घर लक्ष्मी पैदा हुई है। यानी दोनों को बेटी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here