राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सफर पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर, विदाई देने उमड़ा हुजूम!

0
50
- Advertisement -

दोस्तों स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के साथ ही देश दुनिया और बॉलीवुड में संगीत का एक युग समाप्त हो गया। अपनी सुरीली आवाज से अपने फैंस को ऐसी सौगात दी थी जिसे दुनिया से कभी मिटाया नहीं जा सकता। लता लगभग एक महीने से अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी संग उनकी टीम लता की देखरेख और इलाज कर रहे थे। आज लता मंगेशकर दुनिया को अलविदा कह गई हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में होना है।

लता मंगेशकर अपने अंतिम सफर पर निकल गई हैं। मुंबई की गलियों से उनका काफिला निकल रहा है। कोविड प्रोटोकॉल के साथ लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क लेकर जाया जा रहा है। शाम साढ़े 6 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रास्तेभर में लता मंगेशकर के चाहनेवाले उनके अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सूर्यास्त से पहले लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा और वह हमेशा के लिए पांच तत्वों में विलीन हो जाएंगी।

- Advertisement -

लता मंगेशकर अपने अंतिम सफर पर निकल गई हैं। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को प्रभुकुंज से शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा है। लता मंगेशकर को विदाई देने के लिए चाहनेवालों का हुजूम उमड़ पड़ा है। सभी लता के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं। पुलिस इस भीड़ पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। ताकि लता दीदी के पार्थिव शरीर को ले जाने में दिक्कत ना हो।

 

लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर वैन में रख दिया गया है। उनकी बहन आशा भोसले और परिवार के अन्य सदस्य भी इसी वैन में जा रहे हैं। वैन में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर ले जाया जा रहा है। पूरे राजकीय सम्मान के लिए लता दीदी के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है।

लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम साढ़े 6 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। ब्रीच कैंडी अस्पताल से लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को 12.30 बजे उनके पेडर रोड स्थित घर प्रभुकुंज लेकर आया गया था। इसके बाद से लता का पार्थिव शरीर उनके घर पर ही है। अब 4 बजे से 6 बजे तक शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का आदेश दिया है।

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अमिताभ बच्चन उनकी बेटी श्वेता बच्चन और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली सहित कई सितारे भी प्रभुकुंज लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन को पहुंच गए हैं। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भंसाली पहुंचे हैं। संजय लीला भंसाली को प्रभुकुंज के बाहर इमोशनल होते देखा गया। साथ ही सचिन तेंदुलकर, जावेद अख्तर, श्रद्धा कपूर,

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here