फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शेयर किए ऑफिशियल वेडिंग फोटोज, देखे खूबसूरत तस्वीरें!

0
33
- Advertisement -

एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर और सिंगर शिबानी दांडेकर कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। फरहान ने 19 फरवरी को अपने पिता जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फार्म हाउस ‘सुकून’ में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी की थी। अब हाल ही में फरहान अख्तर ने अपनी शादी की ऑफिशियल फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ फरहान ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है।

- Advertisement -

फरहान अख्तर ने शादी की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, “कुछ दिनों पहले शिबानी दांडेकर और मैंने अपने मिलन का जश्न मनाया और हम उन सभी के प्रति बहुत आभारी हैं, जिन्होंने उस दिन हमारी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान किया। हालांकि, यह उत्सव आपके साथ कुछ कीमती पलों को शेयर किए बिना और आपका आशीर्वाद प्राप्त किए बिना अधूरा है। क्योंकि हम एक साथ समय के आसमान में अपनी जर्नी शुरू करते हैं। आपको हमारी ओर से ढेर सारा प्यार।” शिबानी दांडेकर ने भी शादी की फोटोज शेयर कर लिखा, “Mr & Mrs। मेरे पति फरहान अख्तर। द मोस्ट मैजिकल डे ऑफ माय लाइफ।”

बता दें कि फरहान-शिबानी की खंडाला में हुई इस शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स के अलावा रितेश सिधवानी, ऋतिक रोशन, अमृता अरोड़ा, डीनो मोरेया और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे। फरहान-ऋतिक ने अपनी फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के गानों पर जमकर डांस भी किया था। शादी की कई अन-ऑफिशियल फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा फरहान-शिबानी की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी की भी फोटोज सामने आईं थीं। दोनों की यह प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज फरहान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में हुई थीं।

फरहान-शिबानी करीब 4 साल से रिलेशन में थे और लिव-इन में रह रहे थे। यहां तक कि दोनों ने पेट्स को भी एक साथ गोद लिया था। दोनों ने कुछ समय तक सबसे अपना रिश्ता छुपाने के बाद साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। बता दें कि फरहान की शिबानी से दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना से की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां भी हैं।

फरहान अख्तर आखिरी बार फिल्म ‘तूफान’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म पिछले साल 16 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फरहान अख्तार इन दिनों अपनी नेक्स्ट डायरेक्टोरियल वेंचर फिल्म ‘जी ले जरा’ पर काम कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2022 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 2023 में रिलीज किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here