महाबलेश्वर में होगी शाहिद कपूर की बहन की शादी, हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें वायरल!

0
54
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में कई शादियां हो चुकी हैं। कटरीना कैफ-विक्की कौशल, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, मौनी रॉय-सूरज नाम्बियार, विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर, फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, लव रंजन-अलीशा वैद समेत कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब खबर आ रही है कि एक्टर शाहिद कपूर के घर भी जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है।

- Advertisement -

अभिनेता पंकज कपूर की बेटी और शाहिद कपूर की बहन सना कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बात की जानकारी उनके पिता पंकज कपूर ने दी है। सना महाबलेश्वर में बुधवार को अभिनेता मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पावहा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। पंकज ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि, “मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं। लेकिन हां मेरी बेटी की शादी हो रही है और यह सब उसी के बारे में है।” मंगलवार को दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेता विवान शाह ने अपनी बहन सना कपूर को बधाई देते हुए, सना के प्री-वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया और लिखा, “बधाई हो सना कपूर और मयंक पाहवा। लव यू ऑल…. बा को आपके ऊपर गर्व होगा सन्नु।” इस वीडियो में सना और मयंक को ढोल का मजा लेते हुए देखा जा सकता है। सना और मयंक दोनों ने ढोल पर डांस भी किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivaan Shah (@thesurrealvivaanshah)

सना, पंकज कपूर और उनकी दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। दोनों ने साल 1988 में शादी की थी, जिसके बाद उनके घर सना और बेटे रुहान का जन्म हुआ था। वहीं पाहवा और कपूर कई सालों से फैमिली फ्रेंड हैं. सना और मयंक भी एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। सनाह ने साल 2015 में रिलीज हुई विकास बहल की ‘शानदार’ से बड़े पर्दे पर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सनाह के साथ उनके भाई शाहिद, पिता पंकज कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आईं थीं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here