करिश्मा कपूर ने शेयर की रणबीर कपूर और आलिया की मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड फोटो, पैर में बनवाया ये खास डिजाइन !

0
41
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर काफी चर्चो में बने हुए है,   गुरुवार को शादी के बंधन में बंधचुके है। शादी से पहले रणबीर कपूर के पालीहिल वाले घर में हल्दी और मेहंदी का ग्रैंड फंक्शन रखा गया। जिसमें इन दोनों सितारों के परिवार वाले और चुनिंदा बॉलीवुड हस्तियां पहुंचीं। इस मेहंदी फंक्शन की तस्वीर करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है जो वायरल हो रही है।

- Advertisement -

करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पैर की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करिश्मा के पैर पर मेहंदी से प्यारी सी डिजाइन बनी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में  लिखा- ‘आई लव मेहंदी।’ रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी में करिश्मा  कपूर ने मस्टर्ड कलर का सिल्वर कामदार सूट पहना था। इसके साथ ही बालों का बन बनाया और उस पर मांग टीका लगाया था। साथ ही बड़े-बड़े झुमके पहने थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में एक पूजा के बाद बुधवार से शुरू हुईं। ये पूजा रणबीर कपूर के पालीहिल वाले घर वास्तु में हुई थी जहां पर कई सितारे पहुंचे थे। पूजा के बाद यहीं पर हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की रॉयल वेडिंग गुरुवार को पालीहिल के वास्तु वाले घर में ही होगी। शादी की डेट को खुद रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर ने कंफर्म किया। रणबीर और आलिया का घर दुल्हन की तरह सज गया है। रणबीर कपूर के पालीहिल वाले घर वास्तु, आरके स्टूडियो  और आलिया भट्ट के घर को लाइट्स से सजा दिया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here