ऐश्वर्या राय से लेकर करीना कपूर खान तक, देखिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की करवा चौथ की तस्वीरें!

0
2160
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की कई अभिनेत्रिया हर साल करवा चौथ बड़ी धूमधाम से मानती है। ऐसे में हर साल इनकी करवा चौथ की तस्वीरें सोशल वायरल हो जाती है। इस साल 17 अक्टूबर को भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने करवा चौथ का व्रत रखा है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस तो ऐसी है जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही है। इसी कड़ी में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की करवा चौथ की तस्वीरें दिखाने जा रहे है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थी।
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा हर बड़ी धूमधाम से करवा चौथ मनाती है। शिल्पा सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी शेयर करती रहती है।
ऐश्वर्या राय

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में बच्चन परिवार हर साल बड़ी धूमधाम से करवा चौथ का त्यौहार मानता है। ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। इसके बाद से वे हर साल पति अभिषेक की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। दिलचस्प बात तो ये है की पिछले साल अभिषेक ने भी ऐश के लिए व्रत रखा था। ये ऐश और अभी के साल 2014 के करवा चौथ की तस्वीर है।
करीना कपूर खान

बॉलीवुड फिल्म की जानी मानी अभिनेत्री करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी। पहले करवा चौथ पर करीना ने बताया था की वे सैफ के लिए व्रत नहीं रखेगी क्योंकि वे बिना खाए नहीं रह सकती। लेकिन पिछले साल करीना ने सैफ के लिए व्रत किया था। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ करवा चौथ मनाया था।
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। जिसके बाद अनुष्का ने पिछले साल  साल 2018 में अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया था। करवा चौथ के मौके पर विराट ने काले रंग का कुर्ता पहन रखा था। वहीं अनुष्का पीली साड़ी पहने नजर आई थी। इस बार भी दोनों ने करवा चौथ मनाया है।

- Advertisement -