कुशल पंजाबी के आखिरी पोस्ट पर एकता कपूर ने किया कमेंट, लिखा-‘नरक में बिता लिया समय’!

0
11313
- Advertisement -

हाल ही में टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की मौत ने सभी को चौंका दिया था। उनकी सुसाइड की खबर सुनकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने दुख जाहिर किया था। इस बीच टीवी की जानी मानी हस्ती एकता कपूर ने कुशल पंजाबी के आखिरी पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस कमेंट में एकता कपूर ने अपने दिल की बात बेबाक अंदाज में कही।


कुशल पंजाबी ने आखिरी तस्वीर बेटे कियान के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस तस्वीर पर एकता कपूर ने कमेंट किया- ‘किसी को डिप्रेशन की वजह से हम लोगों ने खो दिया। हम लोग हार गए। आपने नरक में बिता लिया अपना समय।’ बता दे की अभिनेता कुशल 37 साल के थे और कुछ खबरों के मुताबिक वे अपनी पर्सनल लाइफ के चलते परेशान थे। उनकी मौत की खबर उनके दोस्त करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

खबरों की मानें तो कुशल की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी चल रही थी। कुशल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वे कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे थे। पुलिस को उनके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है  अभिनेता कुशल ने अपने इस सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्‍मेदार नहीं ठहराया है। साथ ही उन्‍होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी दो हिस्‍सों में बांटी है। कुशल ने 50 प्रतिशत प्रॉपर्टी अपने माता-पिता के नाम की है, जबकि बाकी 50 प्रतिशत संपत्ति अपने 3 साल के बेटे के नाम की है।

- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here