अर्जुन कपूर के साथ अपनी मां के घर मलाइका ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, गर्ल गैंग भी आई नज़र!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने 23 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन को मलाइका ने किसी रेस्ट्रॉन्ट में या बड़ी शानदार पार्टी कर नहीं बल्कि अपनी मां के घर सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पर मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपनी मां के घर पहुंचीं।

इस स्पेशल दिन को उन्होंने मां के बनाए खाने का मजा लिया। मलाइका की मां के घर के बाहर की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन कपूर के अलावा करीना कपूर भी नजर आ रही हैं।

बेस्ट फ्रेंड मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए करिश्मा कपूर भी उनकी मां के घर पहुंचीं। मां ने भी मलाइका को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया और लिखा और कहा, ‘लव यू माय बेबी। तुम्हारा दिन शुभ हो, हैपी बर्थडे, ढेर सारा प्यार- लव यू।’ मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शानदार तस्वीर शेयर कर उनकी खुशियों की कामना की।

वहीं करीना कपूर ने भी मलाइका को बर्थडे विश करते हुए उनके लिए ‘ओ मेरी लोली’ लिखा था। मलाइका को सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं भेजीं। मलाइका और करीना आपस में बेस्ट फ्रेंड्स हैं, लेकिन इनकी जोड़ी तब तक अधूरी है जब तक इनके गैंग में करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा शामिल न हों।

About Himanshu

Check Also

बिग बॉस 15 के फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला की याद में रो पड़ीं शहनाज, सलमान खान की आंखे भी हुई नम!

दोस्तों पॉपुलर शो बिग बॉस 15 का फिनाले कुछ ही देर में शुरू होने वाला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *