प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने खरीदा 144 करोड़ का घर, 10 बेडरूम और 14 बाथरूम होंगे घर में!

0
711
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास जल्द ही अपनी शादी की पहली सालगिराह मनाने वाले है लेकिन उससे पहले इस खूबसूरत जोड़ी ने  खुद के लिए बहुत ही महंगा घर ख़रीदा है, बता दे की प्रियंका और निक ने 144 करोड़ रुपए (20 मिलियन डॉलर) का घर खरीदा है। यह घर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मौजूद है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 144 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। जोनास ब्रदर्स कथित तौर पर लॉस एंजिल्स के पड़ोस में एनसिनो नामक जगह में बहुत पैसा निवेश कर रहे है और उन्होंने कुल रिकॉर्ड तोड़ 34.1 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। इसी बीच जोनास और उनकी पत्नी सोफी टर्नर ने 15,000 स्क्वायर फीट घर के लिए तीन मील दूर 14.1 मिलियन डॉलर खर्च किए।

रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक के आधुनिक घर में सात बेडरूम, 11 बाथरूम, ऊंची छत और पर्याप्त बाहरी जगह है और भले ही सोफी और जो का घर छोटा हो लेकिन इसमें 10 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं। अगस्त में यह बताया गया कि निक ने अपना बैचलर घर बेच दिया था और वह प्रियंका के साथ घर शेयर करने के लिए एक नए घर की तलाश कर रहे थे।

- Advertisement -