प्रियंका चोपड़ा को 10वी क्लास में हो गया था प्यार, मौसी ने पकड़ा था जब बॉयफ्रेंड के साथ ऐसी हालत में!

0
97
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े ये किस्से एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। वहीं हाल ही में उनकी की लव लाइफ से जुड़ा एक वाकया जबरदस्त सुर्खियों में है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आने वाले संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।जिसमें प्रियंका को अपने बॉयफ्रेंड को एक आलमारी में छुपाना पड़ा था। लेकिन उनकी आंटी ने उन्हें पकड़ लिया था, इसके बाद जो हुआ वो किसी टीनएजर के लिए डरावने सपने से कम नहीं है।

- Advertisement -

बता दे की प्रियंका चोपड़ा ने अपने संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ को बीते मंगलवार यानी 9 फरवरी को रिलीज कर दिया है। इस किताब में प्रियंका ने बताया कि उन्होंने टीनएज में अपने कुछ साल अमेरिका में बिताए थे, तब वो अपने रिश्तेदार के पर रहती थीं और वहीं पीसी जब 10 क्लास में थी, इसी दौरान वो स्कूल में ‘बॉब’ नाम के एक लड़के के प्यार में पड़ गई थीं। जूम की एक रिपोर्ट की मानें तो इसके कारण मुश्किल में फंस गई थीं।

प्रियंका ने बताया कि जब वो 10वीं क्लास में थीं तो वो अपनी एक किरण नाम की आंटी के साथ इंडिआनापलिस में रहती थीं। वहीं वो अपने स्कूल में बॉब नाम के एक लड़के से मिलीं, जिसने अपने फनी और रोमांटिक अंदाज से उनका दिल जीत लिया। प्रियंका पूरी तरह प्यार में डूबी थीं। यहां तक कि दोनों ने शादी की भी प्लानिंग कर ली थी। प्रिंयका ने बताया कि एक दिन वो बॉब के साथ टीवी देख रही थीं, तभी उनकी किरण आंटी घर आ गईं। ये उनके घर आने का वक्त नहीं था।

ये देखकर हड़बड़ाई प्रियंका ने बॉयफ्रेंड को अपने कमरे में लेजाकर अलमारी में बंद कर दिया। वहीं उनकी आंटी को शक हो चुका था और आते ही उन्होंने गुस्से में प्रियंका से अलमारी खोलने के लिए कहा। बॉब को प्रियंका की अलमारी में पाकर उनकी आंटी बहुत नाराज हुईं और उनकी मां से शिकायत भी कर दी। बताया जाता है कि इसके कुछ समय बाद ही प्रियंका भारत वापस आ गई थीं।

- Advertisement -