- Advertisement -
दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में ऐसे कई अभिनेता है जिन्होंने विलेन किरदार में बॉलीवुड के हीरो से भी ज्यादा नाम कमाया। उन्हीं में से एक हैं शक्ति कपूर। शक्ति कपूर आज 67 साल के हो गए हैं। शक्ति कपूर जितना अपने खलनायक किरदार के जाने जाते हैं, उतना ही उनकी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट होने के लिए मजबूर भी कर देती हैं।

बता दे की 3 सितम्बर 1953 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में जन्में शक्ति कपूर का असल नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर था। वैसे तो सुनील मतलब शक्ति कई सालों से इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इन्हें वो पहचान 1980 में हुए एक एक्सीडेंट से मिली। शक्ति अपनी गाड़ी से निकले और दूसरी गाड़ी में बैठे फ़िरोज़ खान से नुकसान की भरपाई के लिए पैसे मांगने लगे। उस समय फिरोज खान को शक्ति इतने पंसद आ गए कि उन्हें अपनी फिल्म कुर्बानी में मौका दे दिया इस क इसके बाद शक्ति कपूर कभी पीछे मूढ़ नहीं देखा।

शक्ति के करियर को संवारने के लिए सुनील दत्त का भी बड़ा योगदान रहा। उस समय शक्ति के पास काम नहीं था तो सुनील दत्त ने उनेहं 1500 रुपया महिना दिया करते थे। ये वही समय था जब शक्ति को संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॉकी में काम मिला था। दरअसल, शक्ति रॉकी में विलेन का रोल निभाने वाले थे। लेकिन सुनील दत्त को ये शक्ति का असली नाम सुनील पसंद नहीं आया।उनके मुताबिक के विलेन का नाम सुनील नहीं होना चाहिए। तो फिल्म से पहले सुनील से करण कपूर रख दिया गया। लेकिन एक दिन बाद करण कपूर भी नहीं जमा तो सुनील दत्त ने उनका नाम शक्ति रख दिया था।

इतना ही नहीं विनोद खन्ना के घर पर शक्ति करीब 5 साल तक रहे। एक कार एक्सीडेंट की वजह से शक्ति की मुलाकात फिरोज खान से हुई और उन्हें फिल्म ‘कुर्बानी’ मिली। और ये वही फिल्म थी जिससे शक्ति को पहचान मिली। हालांकि फिल्म तोहफा में जो आउ ललिता डायलॉग उन्होंने बोला तो किसी को उम्मीद नहीं थी की इसे सदियों तक याद किया जाएगा। जब फिल्म रिलीज हुई थी तब यह डायलॉग यंगस्टर्स ने देखा और सुना तो वे कॉलेज में भी इसे बोलने लगे। इस कारण कुछ स्टूडेंट्स को जेल भी जाना पड़ा था।


आपको बता दे की अभिनेता शक्ति कपूर अब भले ही बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन अपने करियर में वो कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। शक्ति कपूर ने एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बड़ी बहन शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की है। दोनों ने साल 1982 में शादी की थी और उनके दो बच्चे सिद्धांत कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। बेटी श्रद्धा कपूर खुद भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
- Advertisement -