इन 10 अभिनेत्रियो ने की है विदेशियों से शादी, फिल्मे छोड़ फॅमिली के साथ बिता रही है समय!

0
837
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की कई  शादी कर चुकी है। लेकिन आज आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जिनको देसी नहीं विदेशी लड़के पसंद आये और उनके साथ ही उन्होंने अपना घर बसा लिया। आईये आपको बताते है  बॉलीवुड की उन हसीनाओ के बारे में जिन्होंने विदेशियों को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है।
सेलिना जेटली

मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने कई सुपर हिट फिल्मो में काम किया है । लेकिन इनका बॉलीवुड करियर कुछ खास सफल नही रहा। कुछ कॉमेडी फिल्मो में अपना अच्छा जलवा दिखाने के बाद सेलिना ने दुबई में स्थित होटल बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली। इनके जुड़वा बच्चों और पति की तस्वीरे सेलिना सोशल मीडिया पर अपलोड करती है।
सागरिका मुखर्जी

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने सिंगर शान की बहन और सिंगर सागरिका मुखर्जी ने कई सुपर हिट गाने गए है। इन्होंने साल 1992 में यूके के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली। इस जोड़ी का होटल का बिजनेस है। और इनके दो बच्चे भी है।
किम शर्मा

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म मोहब्बते से सुर्खियों में आई अभिनेत्री किम शर्मा का बॉलीवुड करियर आगे कुछ खास नही चला। तो इन्होंने विदेशी बिजनेसमैन अली पंजाबी से शादी कर सेटल होना अच्छा समझा। इनके पति केनिया के मशहूर बिजनेसमैन है। लेकिन शादी के 6 से बाद ही दोनों अलग हो गए दोनों का तलाक हो गया और किम फिर से मुंबई आ गई।
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका और नीक जोनास काफी चर्ची कपल है। इन्होने साल 2018 में शादी की है। जहां प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी फिल्मों और टीवी सीरीज से मशहूर है। वही नीक भी इंटरनैशनल सेलिब्रिटी है। यह जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ियों में से एक है।
लिसा रे

बॉलीवुड अभिनेत्री लिसा रे एक बेहतरीन अभिनेत्री और मॉडल रह चुकी है। अपने कैन्सर सर्वाइवल के चलते लिसा काफी सुर्खियों में रही थी। इन्होंने जेसन नामक अमरीकन बिजनेसमैन के साथ शादी की है लिज़ा रे सेरेगोसी की मदद से माँ बन चुकी है।
मधु सप्रे

अपने जमाने की बोल्ड और  सुपरमॉडल मधु सप्रे मिस इंडिया विनर रह चुकी है। मिलिंद सोमन के साथ इनके फोटोशूट की वजह से वे काफी विवादों में रही थी। मधु ने भी शादी के लिए विदेशी नागरिक जियान मारिया को चुना और शादी के बाद वो इटली में बस गया है। इन दोनों के एक बेटी भी है जिसका नाम इंदिरा है।
सुचित्रा पिल्लई

दिल चाहता है और फैशन फ़िल्म के छोटेसे किरदार में भी अपने अभिनय से जान डालने वाली अभिनेत्रि सुचित्रा पिल्लई बॉलीवुड में ज्यादा फिल्मो में नज़र नहीं आयी है। बता दे की सुचित्रा डेनिश इंजीनियर के साथ शादी के कारण चर्चा में रही थी, सुचित्रा इन दिनों मुम्बई में स्थित है।
कश्मीरा शाह

बॉलीवुड की अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने जब विदेशी नागरिक को अपना जीवनसाथी चुना था तो सबको बडा आश्चर्य हुआ था। इन्होंने अमरीकन इन्वेस्टर बैंकर ब्रैड से शादी की थी लेकिन कुछ सालो बाद कश्मीरा ने गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक से शादी कर ली।
पूर्बी जोशी

जाने मानी टीवी अभिनेत्री पूर्बी जोशी ने कई सुपर टीवी शो में काम किया है। इन्होंने साल 2014 में वैलेंटिनो फेहल्मन से  शादी की है। इस कपल की मुलाकात लॉस एंजेलिस में हुई थी। फिलहाल यह जोड़ी अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश है।
नीना गुप्ता

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने बोल्ड अंदाज को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है। बता दे की नीना गुप्ता का नाम वेस्ट इंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स से जोड़ा जा चुका है। इन दोनों ने शादी तो नहीं की लेकिन इन दोनों की बेटी मसाबा मशहूर फैशन डिजाइनर है। बता दे की नीना गुप्ता ने साल 2008 में विवेक मेहरा से से शादी की है।

- Advertisement -