6 पॉपुलर फिल्मी सितारे जो अगले साल शादी कर सकते हैं, नम्बर 4 की शादी का सभी को इंतजार!

0
947
- Advertisement -

दोस्तों साल 2018 से लेकर अभी तक कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इनमे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, आनंद आहूजा और सोनम कपूर, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा सहित कई सितारे शामिल हैं। बता दें, साल 2020 में भी बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जो शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। आइये जानते है इन सितारों के बारे में!
वरुण धवन और नताशा दलाल

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन कई सालों से अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ रिश्ते में हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत है और इन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा जाता रहा है। ख़बरों के अनुसार ये दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं।
रणबीर कपूर और आलिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहद ही खूबसूरत जोड़ियों में से एक हैं। इनकी शादी इसी साल होनी थी लेकिन ख़बरों के अनुसार ये अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज़ के बाद शादी कर सकते हैं। 
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के अरबाज खान से हुए तलाक के बाद से एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। पिछले काफी समय से दोनों की कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। ये दोनों भी अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बीच में खबरे आई थी की ये इस साल शादी कर सकते है।
प्रभास

 साउथ के जाने माने अभिनेता प्रभास फिलहाल ये अपनी आने वाली फिल्म ‘साहो’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में मिली खबर के मुताबिक बाहुबली स्टार प्रभास यूएस के एक बिजनेसमैन की बेटी से शादी कर सकते हैं। 
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

- Advertisement -

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से रोहमन शॉल के साथ रिश्ते में हैं। बता दें, सुष्मिता सेन ने 2 बच्चियों को गोद भी लिया हुआ है। सुष्मिता और रोहमन अगले साल शादी कर सकते हैं।
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ट

फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर काफी समय से अपने बेस्ट फ्रेंड और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ट के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि इसका कभी उन्होंने खुलासा नहीं किया। लेकिन दोनों को सोशल मीडिया के अलावा कई पार्टियों में भी साथ में देखा गया है। ये दोंनों कपल भी अगले साल शादी कर सकते हैं।

- Advertisement -