अपनी पहली ही फिल्म से फ्लॉप हुए ये स्टार किड्स अभिनेत्रियां, एक को सलमान भी नहीं बचा पाए!

0
2726
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई नए सितारों अपनी किस्मत आज़माने आते है। नए सितारों के साथ कुछ स्टार किड्स ने भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। जिनमें से कुछ बड़े पर्दे पर हिट रहे तो कुछ की पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गई। आज आपको ऐसे ही कुछ सितारों की बेटियों के बारे में बता रहे है जिन्होंने 2019 में डेब्यू किया, लेकिन उनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप शाबित हुईं। आईये जानते है इनके बारे में!
अनन्या पांडे

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया हैं।  इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। जबकि इसके डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा थे। एक्ट्रेस अनन्या की ये पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। लेकिन अनन्या सभी के दिलों में उतर गईं। फिल्म में अनन्या के साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ भी मुख्य रोल निभा रहे हैं।
प्रनूतन बहल

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन ने भी फिल्म ‘नोटबुक’ से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस फिल्म में प्रनूतन, जहीर इकबाल के साथ नज़र आयी थी। प्रनूतन के लिए भी उनकी पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। वहीं सलमान ने फिल्म का प्रमोशन भी किया था लेकिन बावजूद इसके फिल्म फ्लॉप हो गई।
शर्मिन सहगल

बॉलीवुड फिल्म जगत के पॉपुलर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म से शर्मिन सहगल ने फिल्म मलाल से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ मिजान जाफरी भी मैन रोल में थे। संजय लीला भांसली फिल्म के प्रोड्यूसर थे। शर्मिन सहगल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। एक तरफ जहां शर्मिन सुर्खियां तक नहीं बटोर पाईं तो वहीं दूसरी ओर मिजान कुछ वक्त तक अपने लुक्स और डांस को लेकर सुर्खियों में थे।
नूपुर सेनन

बॉलीवुड की हीरोपंती गर्ल अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन अभिनेता अक्षय कुमार के साथ वीडियो एल्बम फ़िलहाल में नज़र आयी है। नूपुर सेनन ने अभी तक किसी फिल्म में डेब्यू नहीं किया हैं, नूपुर सेनन के इस गाने को दर्शक बहुत ही पसंद कर रहे हैं। नूपुर और अक्षय का ये गाना तो हिट रहा लेकिन उनकी पहली फिल्म के बारे में अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है।
सई मांजरेकर

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई फिल्म ‘दबंग 3’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सई को सलमान खान ने बड़ा ब्रेक दिया है। ‘दबंग 3’ 20  दिसंबर को रिलीज होगी। अब देखना ये है कि सई की पहली फिल्म हिट होती है या नहीं। फिल्म में सई और सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी।

- Advertisement -