अर्जुन रामपाल ने बेटे को दिया ये प्यारा सा नाम, इमोशनल पोस्ट के साथ बताया बेटे का नाम!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल 18 जुलाई को तीसरी बार पिता बने। उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अब तक कपल ने अपने बेटे की धूंधली तस्वीर ही सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब रविवार को उन्होंने अपने बेटे के नाम की घोषणा इंस्टाग्राम पर की। स्टार कपल ने नए मेहमान का नाम अरिक रामपाल रखा है। अर्जुन रामपाल ने अपने न्यूलीबॉर्न बेटे की क्यूट फोटो शेयर करते हुए अपने बेटे के नाम के बारे में जानकारी दी है।

अर्जुन के फोटो में उनके नन्हे बेटे की हल्की सी झलक नजर आ रही है।अर्जुन अपने लिटिल प्रिंस के नन्हे-नन्हे हाथ थामे हुए हैं। बेटे संग अर्जुन की ये फोटो बेहद क्यूट है। अर्जुन ने बेटे की इस फोटो को एक इमोशनल मैसेज के साथ शेयर किया है। अर्जुन ने लिखा – ‘आंसु, खुशी, आभार और रोशनी से बनी एक कीमती चीज। हमारी जिंदगी में इंद्रधनुष के सभी रंग भर गए। हम बहुत लकी महसूस करते हैं। जूनियर रामपाल का हमारे जीवन में स्वागत है। प सभी का शुक्रिया आपके प्यार और खूबसूरत दुआओं के लिए। बेबी अरिक रामपाल को हैलो कहिए।’ 

 बता दें कि जब से अर्जुन के घर नन्हा मेहमान आया है तब से वो और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला अपने न्यूलीबॉर्न बेटे की क्यूट तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। फोटो में गैब्रिएला अपने नन्हे बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रही थीं। फोटो में बेटे का मुंह पीछे की तरफ था। बेटे की जन्म की खुशी गैब्रिएला के चेहरे पर साफ नजर आई। गैब्रिएला ने अपने क्यूट फोटो को कैप्शन दिया था, ‘थकी हूं लेकिन प्यार में हूं।’


बता दें कि अर्जुन रामपाल ने पिछले साल अपने और मेहर के 20 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर तलाक ले लिया था।लेकिन अर्जुन अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं इसलिए उनकी दोनों बेटियां भी पिता के साथ अकसर नजर आती है। पहली पत्नी मेहर जेसिया से अर्जुन की दो बेटियां हैं। इस स्पेशल मोमेंट पर दोनों बेटियां माहिका और माइरा भी पिता के साथ नजर आईं थीं। बता दे की अभिनेता रामपाल की आखिरी फिल्म पलटन थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं किया था। उनकी आगामी फिल्म नास्तिक है।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *