प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों में पति निक जोनस का चेहरा किया ब्लर, फैंस ने लगाई सवालो की झड़ी!

दोस्तों बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक प्यारी बेटी की मां बन गई हैं। प्रियंका और निक जोनस ने कुछ समय पहले ही गुड न्यूज देते हुए फैंस को बताया था कि उन्होंने सेरोगेसी के जरिए अपनी नन्ही परी का स्वागत किया है। ऐसे में इन दिनों प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं लेकिन दोनों ही रविवार का समय अपने लिए निकलाते हैं।


हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका और निक रविवार का दिन एक साथ बिताते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में प्रियंका ने निक को ब्लर कर दिया, जिसके बाद फैंस अभिनेत्री से मजेदार सवाल कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे कुछ तस्वीरों की मदद से बनाया गया है। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ कार में बैठी हुई हैं। इस दौरान प्रिंयका चोपड़ा का चेहरा धूम में चमकता हुआ दिख रहा है। लेकिन प्रियंका के बगल में बैठे निक का चेहरा नजर आ नहीं आ रहा है। तस्वीरों में निक का चेहरा ब्लर है। इसी वजह से फैंस हैरान हैं।

इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में सूरज, हार्ट और कार का इमोटिकॉन लगाया है। प्रियंका के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई कपल की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन कुछ फैंस ने प्रियंका से सवाल किया है कि उन्होंने निक को ब्लर क्यों कर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘मैम आपने उनका फोटो ब्लर क्यों कर दिया।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘निक बैकग्राउंड में है।’ इसके अलावा, एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मैं आपकी बेबी की फोटो का इंतजार कर रही हूं।’

जनवरी में प्रियंका और निक ने अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, ‘हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्ची का स्वागत किया है।’ बॉलीवुड में उनके कई साथी कलाकारों कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर और अन्य ने दोनों को बधाई दी थी। वहीं बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक जोनस रोमांटिक डिनर डेट पर भी गए थे। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *