दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में अपने अभिनय से लोगो को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता राजकमार राव जल्द ही अनुराग बासु के निर्देशन में बनी ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ की सीक्वल ‘लूडो’ से राजकुमार राव में नज़र आने वाले है। फिल्म में उनका लुक जो रोल है उसका फर्स्ट लुक सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। क्योकि फर्स्ट लुक में वे एक लड़की के रोल में नज़र आ रहे है उनका लड़की वाला अवतार देख हर कोई हैरान रह गया। एक नजर देख ने पर उनको कोई भी पहचान ही नहीं पा रहा हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह एक लड़की के लुक में दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। बता दे की ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई अभिनेता फिल्म में लड़की के रोल में नज़र आ रहा है इससे पहले भी कई अभिनेता यही जो फिल्मो में लड़की के रोल में नज़र आ चुके है। आइए बताते हैं इससे पहले कौन से एक्टर परदे पर लड़की बन चुके हैं।
कमल हासन- चाची 420
साउथ और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनने वाले अभिनेता कमल हासन फिल्म ‘चाची 420’ में एक महिला के गेटअप में नजर आए थे। बेहतरीन एक्टिंग के साथ कमल ने इस फिल्म दर्शको ने काफी पसंद किया था। कमल का चाची का लुक काफी पसंद किया गया था।
आमिर खान- बाजी
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता आमिर खान फिल्म ‘बाजी’ में एक खास हिस्से में लड़की बने नजर आए थे। इस फिल्म में आमिर जूली बनकर दुश्मनों से लड़ता है, इसके लिए आमिर ने गाउन पहना और साथ ही लाउड मेकअप किया था। इतना ही नहीं इसके बाद भी आमिर ने कई विज्ञापनों में लड़की का भेष धारण किया।

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान अपना ज्यादातर एक्शन रोल में उनके फैंस पसंद करते है लेकिन लड़की के रोल में सलमान के इस किरदार को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा भी थे।
गोविंदा- आंटी नंबर 1

90 के दशक के सुपर स्टार गोविंदा ने कई फिल्मो में लड़की के रोल किया है लेकिन फिल्म आंटी नंबर 1 में लड़की बन पहली लोगो को दीवाना बना दिया था। गुलाबी साड़ी और गजरा लगाए गोविंदा ने जो डांस किया उसे लोग आजतक याद करते है।
रितेश देशमुख- अपना सपना मनी मनी

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख फिल्म हमशकल्स से लेकर अपना सपना मनी मनी तक महिला के गेटअप में नजर आए और उनका लुक भी पसंद किया गया। वे लड़कियों के रोल में काफी खूबसूरत दीखते है।