दोस्तों सच्चे दोस्तों के होने से किसी की भी ताकत चार गुना हो जाती है। यकीन नहीं होता, हाल ही में एक ऐसी दोस्ती के मायने समझाने वाला जंगल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है! इस क्लिप में शेरों का झुंड एक भैंसे को अपना शिकार बनाना चाहता है। शुरुआत में ऐसा लगता है कि भैंसा नहीं बचेगा, आठ शेर उसे मार खाएंगे। लेकिन भैया इतने में होती है भैंसे के दोस्तों की एंट्री जिसके बाद शेर भी गीदड़ की तरह भागते नजर आते हैं।
यह वीडियो भारतीय वन सेवा अधिकारी (IFS) सुधा रमेन ने 27 सितंबर को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, खुद को रईस समझें, अगर आपके पास ऐसे दोस्त हैं, जो हमेशा आपके साथ हैं। जंगल की दुनिया से एक सीख। इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 6 हजार से अधिक व्यूज और आठ सौ से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
Consider yourself rich if you have friends who are always there for you.
A lesson from the wild. Credits in the video. pic.twitter.com/TYJxBrTdKr
— Sudha Ramen 🇮🇳 (@SudhaRamenIFS) September 27, 2021
इस 35 सेकंड के क्लिप में शेरों का झुंड, एक भैंसे का शिकार करता नजर आ रहा है। देखा जा सकता है कि करीब 8 शेरों ने एक बड़े से भैंसे को घेर लिया है। कुछ उसकी पीठ पर चढ़े हैं, तो कुछ ने उसके पैर को दबोच रखा है। भैंसा खुद को बचाने के लिए खूब संघर्ष कर रहा है। लेकिन शेर किसी तरह उसे जमीन पर गिरा देना चाहते हैं। पर चंद सेकंड में माहौल पूरी तरह से बदल जाता है और शेर जान बचाकर भागते दिखाई देते हैं। दरअसल, भैंसे के अन्य साथी तेजी से दौड़ते हुए आते हैं और शेरों के झुंड को वहां से भागने पर मजबूर कर देते हैं।