जानिए कितनी संपत्ति छोड़कर गई हैं ‘भारत कोकिल रत्न लता मंगेशकर!

0
100
- Advertisement -

दोस्तों भारत रत्न लता मंगेशकर का 6 फरवरी(रविवार) सुबह निधन हो गया। इस महान शख्सियत ने मुम्बई के बीच कैंडी हॉस्पिटल में सुबह 8.15 पर 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होंने लगभग सात दशकों तक अपने करियर में 30 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड किये। बताया जाता हैं लता दीदी ने बेहद कम उम्र में गाने रिकॉर्ड करने शुरू कर दिए थे, उनके गाए हुए गाने को सुनकर दिल को सुकून मिलता हैं। हालाँकि आज इस लेख में हम उनकी संपत्ति के बारे में जानेगे।

- Advertisement -

लता दीदी पेडर रोड पर प्रभुकुंज भवन में रहती थी, जो दक्षिण मुंबई का एक आलीशान इलाका है। प्रेसरीडर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेशकर कार की एक शौकीन था और उनके पास एक शेवरले, ब्यूक और एक क्रिसलर था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने लता मंगेशकर को ‘वीर ज़ारा’ के गाने के रिलीज़ के दौरान एक मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी।

2001 में लता मंगेशकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। महान सिंगर मंगेशकर एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के बाद यह सम्मान पाने वाले दूसरी सिंगर हैं। 2007 में, फ्रांस सरकार ने दिग्गज सिंगर को ‘ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया। कथित तौर पर लता ने अपने करियर में छत्तीस से अधिक क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं।

1949 में लता मंगेशकर ‘आयेगा आनेवाला’ गाना गाने के बाद रातो-रात स्टार बन गई थी। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर खेमचंद प्रकाश थे। बाद में, मंगेशकर ने शंकर जयकिशन, नौशाद अली, एसडी बर्मन, ओपी नय्यर, आरडी बर्मन, अमरनाथ, हुसैनलाल- भगतराम जैसे स्थापित संगीतकारों के साथ काम किया और लगातार कई सफल चार्टबस्टर दिए।

लता को म्यूजिक जगत में अतुल्य योगदान के लिए पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार, एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार और तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चूका हैं। लता दीदी ने आखिरी बार ‘उठा उठा’ के लिए गाना गाया था। यह एक मराठी रचना है।+

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here