अभी-अभी : राजनाथ ने की राफेल की शस्त्र पूजा…राफेल पर बनाया ऊं का निशान

0
320
- Advertisement -

आज विजयदशमी के दिन भारतीय वायुसेना को राफेल मिल गया है। रक्षामंत्री राजनाथ ने राफेल को लेकर उसकी शस्त्र पूजा भी की। राजनाथ इस राफेल को अब भारत लेकर आएंगे। राफेल हेंडओवर सैरेमनी में रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा है कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के दिन भारत को राफेल मिल रहा है। राफेल से भारत की ताकत बढ़ेगी। राजनाथ ने कहा कि राफेल का मतलब आंधी होता है। आज हमारी सेनाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत किया। मैं उनको नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं फ्रांस का शुक्रगुजार हूं कि वो सिर्फ रक्षा ही नहीं अन्य मामलों में भी भारत का साथ देता है।

फाइटर जेट रफाल कई मायनों में खास है। ANI ने भारत को मिलने वाले राफेल की तस्वीर जारी की है। म‍िसाइल कंपनी एमबीडीए के अनुसार, रफाल में दो ऐसी म‍िसाइलें लगी हैं, ज‍िसके कारण भारत हवाई हमले में दुन‍िया में बाहुबली साब‍ित हो सकता है। रफाल में स्कैल्प और मेटेओर दो ऐसी म‍िसाइल लगी हैं जो इंड‍ियन एयरफोर्स के ल‍िए गेमचेंजर साब‍ित होंगी।

स्कैल्प लॉन्ग रेंज की ज‍िसके रहते रफाल को दुश्मन के इलाके में जाने की जरूरत नहीं है। स्कैल्प मिसाइल लंबी दूरी तक मार और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन के लिए ही बनी है। 600 किमी तक मार करने वाली 1300 किलो वजनी स्कैल्प से रफाल राजस्थान से ही पाकिस्तान के करांची जैसे दूसरे बड़े शहर को निशाना बनाया जा सकता है। इसमें 100 किमी तक मार करने वाली दूसरी मिसाइलें भी लगी हैं।

मिटिऑर (Meteor) मिसाइल हवा में हमले को रोकती है। यह बियॉन्ड विजुअल रेंज की सबसे मारक मिसाइल है। इस म‍िसाइल को एमबीडीए ने ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, फ्रांस और स्वीडन की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

मिटिऑर एडवांस रडार गाइडेड म‍िसाइल है। यह क‍िसी भी मौसम में व‍िमानों और म‍िसाइलों को ध्वस्त करती है। सबसे खास बात यह कि रफाल का रडार दुश्मन के रडार को भी जाम करने में सक्षम है।

- Advertisement -