
दोस्तों मां शब्द ममता का एक रूप होता है। मां शब्द में ही ममता छिपी होती है इसीलिए अगर किसी महिला को कोई मां कह भर देता है तो उस महिला की ममता खुद-ब-खुद बाहर आ जाती है। तभी कहा जाता है कि मां सौतेली हो या सगी, मां तो मां होती है। बॉलीवुड फिल्म जगत में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने दूसरी शादी की है और उनके बच्चे उनसे अलग रहते हैं लेकिन कुछ ऐसे सितारे हैं, लेकिन वे अपनी सौतेले माँ के प्रति सम्मान रखते है, और उनसे अपनी सगी माँ की तरह की प्यार करते है, आईये जानते है ऐसे ही सितारों के बारे में!
सारा अली खान
‘केदारनाथ’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सारा अली खान के पिता बॉलीवुड के नवाबी अभिनेता सैफ अली खान हैं। सारा, सैफ अली की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है। सैफ अली खान की दूसरी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान हैं, जो सारा अली की सौतेली मां हैं। सौतेली मां करीना के साथ सारा की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों कई बार साथ देखे जा चुके हैं। करीना से सारा अली करियर टिप्स भी लेती है, वहीं करीना भी अपनी सौतेली बेटी की फिक्रमंद हैं।
सनी देओल
बॉलीवुड के हीमैन बोले जाने वाले धर्मेंद्र देओल की दूसरी पत्नी हेमा देओल हैं। सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र देओल की पहली पत्नी के बेटे हैं। सनी अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी के साथ बहुत कम नजर आते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो उन्हें प्यार नहीं करते। सनी अपनी सौतेली मां को बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और सबूत के तौर पर हम आपको एक किस्सा सुनाना चाहते हैं। शायद आपको ध्यान होगा कि एक बार हेमा मालिनी का एक्सीडेंट हो गया था, उस कार एक्सीडेंट के बाद हेमा मालिनी अस्पताल में भर्ती हुई थी, तो उन्हें सबसे पहले देखने के लिए सनी देओल ही पहुंचे थे
शाहिद कपूर
अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ की मिली बड़ी सफलता की खुशियां को मना रहे हैं। अपने परिवार के साथ पूरा समय व्यतीत कर रहे हैं। बहुत जल्द वो किसी और फिल्म को साइन करेंगे और उसकी शूटिंग शुरू करेंगे। यह अभिनेता बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता पंकज कपूर का बेटा है। पंकज कपूर ने कुल 2 शादियां की हैं। पंकज कपूर की पहली बीवी का नाम नीलिमा अजीम है, शाहिद कपूर उन्हीं के बेटे हैं। पंकज कपूर की दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक है। सौतेली मां सुप्रिया पाठक से शाहिद बेहद प्यार करते हैं। शाहिद कपूर के बच्चों के साथ भी सुप्रिया पाठक का काफी अच्छा रिश्ता है।
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान ने के पिता सलीम खान ने कुल 2 शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम सुशीला चरक है जिनका दूसरा नाम सलमा खान भी है। वहीं उनकी दूसरी पत्नी हेलेन है। सलमान खान अपनी असली मां से जितना प्यार करते हैं उतना ही प्यार हेलेन मम्मी से भी करते हैं। अपनी सौतेली मां हेलेन के सलमान बेहद करीब हैं। सलमान को अपनी सौतेली मां की इतनी परवाह है, जितनी उन्हें अपनी सगी मां के लिए भी नहीं है। सलमान खान अपने पिता की दूसरी पत्नी हेलन से बहुत प्यार करते हैं और कभी भी अपनी माँ और सौतेली माँ में फर्क नहीं समझते बल्कि दोनों का पूरा सम्मान करते हैं।