बिग बॉस शो में सलमान से भिड़ने वाले इन कंटेस्टेंट लाइफ हो गई बर्बाद, तबाह हुआ उनका करियर!

दोस्तों टीवी जगत के विवादित शो बिग बॉस हमेशा ही अपने कंटेंट और कंटेस्टेंट को लेकर विवादों में बना रहता है। इतना ही नहीं जितना यह शो विवादों में रहता है उतना ही मशहूर भी रहता है। इसके साथ ही इस शो के होस्ट सलमान खान भी विवादों में रहते है। अब खबरे है कि कुछ ही दिनों में बिग बॉस का नया सीजन 15 भी शुरू होने वाला है। शो और उसके होस्ट दोनों का ही विवादों से गहरा नाता रहा है।


सलमान खान पर कई बार पक्षपात का भी आरोप लग चुका है। इतना ही नहीं कई कंटेस्टेंट शो के दौरान सीधे ही सलमान खान से विवाद भी कर चुके है। वही सलमान से पन्गा लेने के बाद उनका करियर पूरी तरह से तबाह हो गया है। ऐसी आज आपको उन कंटेस्टेंट के बारे में बता रहे है जिनका सलमान विवाद होने के बाद करियर खत्म हो गया।

प्रियंका जग्गा

बिग बॉस 10 में कुछ कॉमनर ने भी हिस्सा लिया था। इस सीजन में प्रिंयका जग्गा भी बतौर कंटेस्टेंट नज़र आई थी। प्रियंका जग्गा ने इस दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थी। शो में प्रियंका जग्गा ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स संग खूब बदतमीजी की थी। पहले ही हफ्ते में प्रियंका जग्गा सलमान खान के साथ भी भीड़ गई थी। इसके बाद उन्हें सलमान खान द्वारा चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद प्रियंका जग्गा को उनके इस खराब बर्ताव के लिए शो से बाहर कर दिया गया था।

इतना ही नहीं इस दौरान सलमान खान ने शो के मेकर्स और चैनल को साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि अगर वो प्रियंका जग्गा को कभी भी किसी भी शो पर बुलाएंगे तो वह बिग बॉस और चैनल से हमेशा के लिए अपना नाता तोड़ देंगे। इस शो से बाहर आने के बाद प्रियंका जग्गा ने इंटरव्यू में सलमान खान के बारे में काफी कुछ कहा था। प्रियंका ने यह भी कहा था कि शो के कंटेस्टेंट सलमान के साथ इस तरह का व्यवहार करते है, जैसे वह उनके पिता हो। प्रियंका जग्गा इसके बाद कही भी नज़र नहीं आई।

जुबैर खान

जुबैर खान ने बिग बॉस के 11वें सीज़न में शिरकत की थी। घर में अंदर आते ही जुबैर खान ने घरवालों के साथ गलत तरह का व्यवहार शुरू कर दिया था। इसके साथ ही वह लोगों को धमकी तक देने लगे थे साथ ही सलमान खान के लिए भी कई बार अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं जुबैर खान ने घर के अंदर नींद की गोलिया खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस दौरान जब वीकेंड पर सलमान आए तो उन्होंने जुबैर खान की क्लास लगा दी। सलमान ने कहा था ओकात दिखानी है तुझे चल निकाल अपने मुँह से गंदगी। कसम खुदा की, अगर तुझे कुत्ता ना बना दिया ना तो मेरा नाम भी सलमान खान नहीं। जुबैर खान आज गायब हो चुके है।

सिद्धार्थ भारद्वाज

एक ऐसा समय भी था जब वीजे और एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज पर लड़कियां मर मिटती थी। बिग बॉस 5 में सिद्धार्थ भारद्वाज नज़र आए थे। इस दौरान उन्होंने भी सलमान खान से लड़ाई कर ली थी। 2014 के बाद से ही सिद्धार्थ गायब है।

आकाशदीप सहगल

अभिनेता आकाशदीप सहगल को शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से देश भर पॉपुलर हो गए थे । आकाशदीप बिग बॉस सीजन 5 का हिस्सा बने थे। शो में आकाशदीप सहगल का न सिर्फ शो में आए अन्य कंटेस्टेंट से लड़ाई हुई थी, बल्कि शो के होस्ट सलमान खान से भी उनकी काफी बहस हुई थी। आकाशदीप सहगल ने सलमान खान पर यह आरोप लगाया था कि, उन्होंने हमेशा ही शो में उनके विरोधी को सपोर्ट किया है। इसके अलावा सलमान उन्हें हमेशा निचा दिखाते है। बिग बॉस से आने के बाद अभिनेता को टीवी शो ‘शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह’ में देखा गया था। इस शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था। इसके बाद से ही वह कभी इंडस्ट्री में दिखाई नहीं दिए। आकाशदीप सहगल ने सलमान खान पर खुद का करियर बर्बाद करने का आरोप ही लगाया था।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *