कुशल पंजाबी की मौत के बाद पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोली-‘वह एक लापरवाह पिता थे’!

दोस्तों टीवी और बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर की रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार कुशल विजय पंजाबी उम्र 42 साल ने पंखे से लटककर खुदकुशी की थी। कुशल को 27 दिसंबर को अपने घर के फ्लैट में पंखे से लटकते हुए पाया गया था। सुसाइड के बाद खबर थी कि उनकी मैरिज लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा था इसी वजह से वे डिप्रेशन में थे और उन्होंने सुसाइड कर लिया उनके शव के पास से सुसाइड लेटर भी बरामद किया गया था।

कुशल की मौत के बाद खबरें आईं कि उनका और उनकी पत्नी के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। अलग होने की वजह से कुशल डिप्रेशन में थे। इसके बाद से हर जगह कुशल की मौत के लिए उनकी पत्नी ऑड्रे डोलहेन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। बता दे की कुशल पंजाबी की मौत के कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी ऑड्रे डोल्हेन ने अपने बि‍गड़े हुए रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने पति कुशल संग अपने रिलेशनशिप की चर्चा करते हुए कई सारी बातों का खुलासा किया है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट पीपिंगमून से बातचीत में ऑड्रे ने कहा, ‘हमारी शादी में कई तरह की दिक्कत हुई थीं लेकिन यह फेल्ड मैरिज नहीं थी। मैंने कभी भी कियान को अपने पापा से बात करने के लिए मना नहीं किया। कुशल ही थे, जो अपने परिवार को लेकर गंभीर नहीं थे। मैंने उन्हें शंघाई बुलाया ताकि हम वहां सैटल हो सकें लेकिन उसने मना कर दिया।’

उन्होंने कहा- ”इतना ही नहीं उनके खर्च मैं उठाती थी। कुशल लापरवाह पिता थे। मेरे बेटे का भी अपने पिता में इंटरेस्ट कम होने लगा था। उन्हें अपने बेटे के भविष्य की परवाह नहीं थी। मैं क्रिसमस हॉलीडे पर अपने बेटे के साथ फ्रांस में थी। पता नहीं उनकी मौत के लिए मुझे दोषी क्यों ठहराया जा रहा है। हमारे रिश्ते में कुशल विफल थे।”

बता दे की अभिनेता कुशल ने साल 2015 में ऑड्री डॉलेन से शादी की थी और अप्रैल 2016 में उनके एक बेटा हुआ था। कुशल पंजाबी 30 से अधिक टीवी सीरियल्स और शोज में नजर आ चुके हैं। नौ फ़िल्मों में भी उन्होंने छोटी-बड़ी भूमिकाएं निभाई हैं। कुशल हाल ही में टीवी सिरीज ‘इश्क में मरजावां’ में नजर आए थे।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *