पॉपुलर अभिनेता तपस पॉल सहित इन सितारों ने साल 2020 इस दुनिया को कहा अलविदा!

दोस्तों बंगाली फिल्मो के जाने माने अभिनेता और बंगाल की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद और अभिनेता तपस पॉल का 61 वर्ष की उम्र में मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तपस पॉल बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे। खबरों की माने तो पॉल अपनी बेटी से मिलने मुंबई गए थे।

कोलकाता लौटते समय मुम्बई हवाई अड्डे पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। तपस पॉल के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर छाई हुई है।  बता दे की अभिनेता तपस पॉल  के अलावा इस साल 2020 में अभी तक कई हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा का दिया है। आईये जानते है इन हस्तियों के बारे में!
सेजल शर्मा

टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने 24 जनवरी को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। बता दे की पुलिस उनके घर से सुसाइड नोट मिला थासेजल शर्मा स्टार प्लस के सीरियल ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में आख़िरी बार नज़र आईं थीं। उन्होंने सीरियल में सिम्मी खोसला का किरदार निभाया था। वह मुख्य किरदार की बहन की भूमिका में थीं। सेजल की खुदकुशी के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री डिप्रेशन में थीं। बीते दिनों सेजल की आत्महत्या पर उनकी मां ने प्रतिक्रिया दी थी। सेजल की मां ने डिप्रेशन की बात से इनकार करते हुए कहा था, ‘उसे लीड रोल मिल गया था। इसके बाद ऐसा क्या हो गया जिससे मौत को गले लगा लिया।’ सेजल के परिवार में माता-पिता के अलावा दो और भाई बहन हैं।
रुबीना अली

बॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में काम कर चुकीं अभिनेत्री रुबीना अली के पिता का 30 जनवरी को निधन हो गया था। रुबीना के पिता रफीक कुरैशी ट्यूबरक्लोसिस से जूझ रहे थे। रुबीना ने दस साल की उम्र में फिल्म में नजर आई थीं। रुबीना ने 300 बच्चों के साथ ऑडिशन दिया था, जिसके बाद वो चुनी गई थीं। रुबीना अपने परिवार के साथ नालासोपारा में रहती हैं।
सरदार गुलजार सिंह

बॉलीवुड के सिंगर और कंपोजर हरमीत और मनमीत के पिता गुलजार सिंह का 5 फरवरी को निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को दिल का दौरा पड़ा था। परिवार उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी। गुलजार सिंह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पिछले साल ही मीत ब्रदर्स के दोनो भाइयों मनमीत और हरमीत ने अपने माता-पिता की शादी की 45वीं वर्षगांठ दोनों का पुनर्विवाह करके मनाई थी।
सिंगर सुष्मिता

हाल ही में कन्नड़ फिल्मो में अपनी आवाज़ देने वाली महिला सिंगर सुष्मिता ने पति के अत्याचार और ससुराल वालो केजुल्मो से तंग आकर फांसी पर लटककर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है। गायिका सुष्मिता ने 17 फरवरी की सुबह सुसाइड नोट के तौर पर एक व्हाट्स ऐप वॉइस मैसेज अपनी मां को छोड़कर खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। सुष्मिता की शादी शरत कुमार से हुई थी, जोकि एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपी शरत फरार बताया जा रहा है और पुलिस ने उसके लिए जगह-जगह छानबीन शुरू कर दी है।
मनमोहन महापात्रा

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले ओडिशा के मशहूर फिल्म निर्देशक मनमोहन महापात्रा का इसी साल निधन हुआ। महापात्रा लंबे वक्त से अस्पताल में भर्ती थे जिसके बाद उन्होंने 13 जनवरी, 2020 को अंतिम सांस ली। महापात्रा ने 69 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। महापात्रा रीजनल सिनेमा (उड़िया) को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले निर्देशक थे। मनमोहन महापात्रा का निधन उड़िया सिनेमाजगत में बहुत बड़ी क्षति है। महापात्रा के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी शोक व्यक्त किया। नवीन पटनायक ने शोक संदेश में कहा- ‘मैं महान फिल्ममेकर मनमोहन महापात्रा के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। सिनेमाजगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।’

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *