नाना पाटेकर और अक्षय कुमार सहित इन अभिनेताओं के साथ रहा अभिनेत्री आयशा जुल्का का लव अफेयर!

दोस्तों बॉलीवुड में 90 के दशक की अभिनेत्री आयशा जुल्का बॉलीवुड में काफी सालों से आयशा गायब थी। लेकिन हाल ही में ऐसी खबरें आ रही है की अभिनेत्री जल्द ही हिंदी वेब सीरीज में अपनी शुरुआत करने वाली है। आयशा जुल्का ने हिन्दी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘कुर्बान’ से की थी। जिसके बाद वो ‘माशूक’ और ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों भी दिखीं।


 

बता दे की आयशा जुल्का को बड़ी पहचान मिली साल 1992 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से। इस फिल्म की सफलता ने आयशा जुल्का को स्टार बना दिया था। 27 साल के करियर में आयशा ने करीब 52 फिल्मों में काम किया है। आयशा उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने फिल्मों और एक्टिंग की वजह से कम बल्कि निज़ी जिंदगी की वजह से ज्यादा चर्चा में रहीं। अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और नाना पाटेकर के साथ विवादित लव स्टोरी में जुड़ा था आयशा का नाम।

मिथुन चक्रवर्ती

आयशा का नाम शादीशुदा और उम्र में उनसे 22 साल बड़े अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ा था। दोनों ने फिल्म ‘दलाल’ में काम किया था। शूटिंग के दौरान ही दोनों की नज़दीकियों के किस्से भी सुर्खियां बटोरने लगे थे। दोनों ने फिल्म में कई गर्मागर्म सीन्स भी दिये थे। हांलाकि इसका खामियाज़ा भी आयशा को भुगतना पड़ा था। फिल्म में बोल्ड सीन देने की वजह से आयशा की छवि काफी खराब हुई थी। उन्हें कोर्ट तक जाना पड़ा था। धीरे-धीरे ये प्रेम कहानी भी खत्म हो गई।

नाना पाटेकर

आयशा जुल्का का सबसे विवादित लव अफेयर रहा था शादी-शुदा नाना पाटेकर के साथ। फिल्म ‘आंच’ में दोनों ने काम किया था। इसी फिल्म में आयशा ने नाना पाटेकर के साथ भी कई बोल्ड सीन दिये थे। कहा जाता है कि जिन दिनों आयशा नाना पाटेकर के प्यार में गिरफ्तार थी, उन्हीं दिनों नाना मनीषा कोइराला से भी इश्क लड़ा रहे थे। वह शादीशुदा भी थे। मनीषा कोइराला ने नाना और आयशा को रंगे हाथों पकड़ा था। आयशा की वजह से नाना पाटेकर और मनीषा के रिश्ते में दरार आई थी। नाना पाटेकर के प्यार में पागल आयशा उनके साथ लिवइन में रहने लगी थीं। हांलाकि ये रिश्ता भी लंबा नहीं चला।

अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार और आयशा ने पहली बार फिल्म ‘खिलाड़ी’ में काम किया था। जिसके बाद दोनों ‘दिल की बाज़ी’, ‘वक्त हमारा है’, और ‘जय-किशन’ जैसे फिल्मों में भी जोड़ी जमाई थी। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। उसी दौर में, अक्षय और आयशा की बीच असल जिंदगी में भी प्रेम कहानी शुरु हो गई थी। लेकिन हसीनाओं के दिल से खेलने की आदत से मजबूर अक्षय ज्यादा दिन तक इस रिलेशनशिप में बंधे नहीं रहे थे। अक्षय और आयशा का अफेयर लंबे वक्त तक नहीं टिका था।

बता दे की अभिनेत्री आयशा जुल्का ने फौरन शादी करने का मन बना लिया था। तीन बार इश्क में नाकाम रहीं आयशा अपने लिए बिजनेसमैन को जीवनसाथी के रूप में चुना। आएशा के पति समीर वाशी कंस्ट्रक्शन टायकून हैं। दोनों ने 2003 में लव कम अरेंज मैरिज की थी। आयशा, समीर के साथ उनके बिजनेस में ही हाथ बंटाती हैं। कंस्ट्रक्शन के अलावा आएशा और समीर ने स्पा बिज़नेस भी खोला हुआ है, और इसके साथ आएशा का गोवा में एक बुटीक रिसॉर्ट भी है। शादी को 17 साल से भी ज्यादा वक्त गुज़र जाने के बाद भी आयशा और समीर का कोई बच्चा नहीं हैं। क्योंकि आयशा मां नहीं बनना चाहती थीं। आयशा जुल्का के बारे में आपको जानकर कैसा लगा हमें कमेटं करके बताना न भूले। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *