देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सहित ये 6 अभिनेत्रिया पहन चुकी है बोल्ड ड्रेस, जानिए इनके बारे में!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड में भी अच्छा खासा नाम कमा चुकी है। बता दे की प्रियंका अपनी ड्रेस और फैशन को लेकर अक्सर खबरो में बनी रहती है। बता दे की साल के शुरुआत में ग्रैमी अवॉर्ड शो में प्रियंका ने सफेद रंग का रॉल्फ एंड रॉस का डिजाइनर गाउन पहना था।

जिसकी नेकलाइन इतनी डीप थी कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। लेकिन फैशन के उनके इस एक्सपेरिमेंट के बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इसे फॉलो करती नज़र आ रही हैं। ऐसे में आज आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बता रहे है जो प्रिंयका के इस एक्सपेरिमेंट को फॉलो करती नज़र आयी है।
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड फिल्म जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी प्रियंका की तरह हॉलीवुड फिल्म नज़र आ चुकी है लेकिन  फ़िलहाल अब उनका फोकस बॉलीवुड पर ही बना हुआ है। पिछले दिनों अवॉर्ड शो में पहुंची दीपिका ने काले रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि अब दीपिका भी इतने बोल्ड कपड़ों को रेड कार्पेट पर पहन रही हैं।
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ भी इस मामले में पीछे नहीं है। प्रियंका चोपड़ा की डीप नेकलाइन के पहले भी वो इस तरह की ऐसी नेकलाइन वाली ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। पिछले साल हुए आइफा अवॉर्ड के लिए कटरीना ने मरून रंग का शिमरी गाउन पहना था। जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी, वहीं बैकलेस और हाई फ्रंट स्लिट भी काफी बोल्ड थी।
भूमि पेडनेकर

कई बॉलीवुड फिल्मो में अपने अभिनय से लोगो का दिल जित चुकी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। हाल ही में भूमि का भी बोल्ड एंड हॉट अवतार देखने को मिला है, बता दे की डब्बू रतनानी के कैलेंडर में टॉपलेस नजर आ चुकीं भूमि ने एक अवॉर्ड शो के लिए पिंक कलर का गाउन पहना था। जिसकी नेकलान काफी बोल्ड थी। डीप वी नेकलाइन लगभग बेली तक जा रही थी। भूमि का ये लुक काफी हॉट नजर आ रहा था।
  रकुल प्रीत सिंह

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज़ के लिए पॉपुलर हो चुकी है हाल ही में रकुल प्रीत ने भी पीले रंग का बोल्ड आउटफिट कैरी किया था। जिसमें उनकी नेकलाइन काफी डीप और ब्रॉड थी। साथ ही इस गाउन की फ्रंट कट भी काफी ऊपर से थी। हांलाकि रकुल इस गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।
मलाइका अरोड़ा

हमेशा बोल्ड लुक में नजर आने वाली मलाइका अरोड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के लुक से इंस्पायर होकर अपना फोटोशूट शेयर किया था। जिसमें उनकी नेकलाइन पूरे पेट तक जा रही थी। न्यूड रंग की इस शार्ट ड्रेस में रंग-बिरंगे सितारों से काम किया गया था। मलाइका की ये ड्रेस काफी बोल्ड थी।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *