बच्चन परिवार की बहू की साऊथ इंडियन तरीके से हुई थी गोदभराई, देखे बेबी शॉवर की फोटोज!

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की एक्टिंग के लोग आज भी कायल है। ऐश्वर्या को बी टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। ऐश्वर्या सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक संस्कारी बहु, बीवी और मां भी है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 1 साल डेट करने के बाद शादी कर ली थी। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 के दिन अग्नि को साक्षी मानकर शादी की थी। ऐश्वर्या राय बच्चन जब अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी तब 2011 में बच्चन और राय परिवार ने उनके लिए एक गोद भराई का फंक्शन रखा था। ऐश्वर्या के गोद भराई की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


ऐश्वर्या की गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाई रही थी। एक तरफ जहां ऐश्वर्या की सास जया बच्चन द्वारा ऐश्वर्या राय के लिए उनके बंगले जलसा में गोद भराई का जबरदस्त फंक्शन रखा गया था। वहीं इन सबके बाद ऐश्वर्या की मां वृंदा राय ने भी बांद्रा के एक होटल में अपनी प्रेग्नेंट बेटी के लिए एक गोद भराई का भव्य आयोजन किया था। ऐश्वर्या मैंगलोर के टुलु परंपरा को मानती हैं। ऐश की मां द्वारा की गई गोद भराई पारंपरिक मंगलोरियन तरीके से की गई थी, जिसे बाएके के नाम से जाना जाता है। उनकी अभिषेक से शादी भी मैंगलोरियन अंदाज में हुई थी। गोद भराई के फंक्शन पर अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी मौजूद थे।

ऐश्वर्या की मां ने बेटी की गोदभराई से जुड़ी हर चीज का खास ख्याल रखा था। ऐश्वर्या राय की गोद भराई के वेन्यू को बहुत सारे दीयो, जैसमीन और गेंदे के फूल से भव्य तरिके से सजाया गया था। ऐश्वर्या ने गोदभराई पर बॉटल ग्रीन और गोल्डन साड़ी पहनी थीं। बालों में गजरा लगाया था और भारी गहने पहने थे। ऐश ने जिस रंग की साड़ी पहनी उसी रंग के कुर्ते में अभिषेक बच्चन नजर आए। दोनों ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। ऐश्वर्या राय की गोद भराई के फंक्शन में परिवार के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड के कुछ करीब दोस्तों को बुलाया गया था।

गोद भराई की रस्म के वक्त मां वृंदा राय और पिता कृष्णा राज राय ने बेटी ऐश्वर्या को आशीर्वाद भी दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस की मां हाथों में थाली लिए उनकी आरती करती हुईं नजर आ रही थीं। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय अपने ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन का आशीवार्द लेती हुईं भी दिखाई दी थी।इसके बाद ऐश्वर्या राय ने 16 नवंबर 2011 को अंधेरी के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में आराध्या बच्चन को जन्म दिया था।

आरध्या के  आने के बाद ऐश्वर्या फ़िल्मी दुनिया में कम और बेटी की परवरिश का ज्यादा ख्याल रखने लगी। आराध्या बच्चन अपनी मम्मी ऐश्वर्या की ही तरह खूबसूरत है। स्टाइल के मामले में भी वो अपनी मम्मी को कॉपी करती है। ऐश्वर्या बेटी आराध्या को लेकर बहुत केयरिंग हैं। ऐश्वर्या की बेटी 9 साल की हो चुकी हैं।  दोनों का बर्थडे भी एक ही महीने में आता है। 9 साल की आराध्या बहुत कॉफिडेंट है। ऐश्वर्या ना सिर्फ अपनी बेटी को ग्लैमर वर्ल्ड से जोड़ रही हैं बल्कि वो आराध्या को अच्छे संस्कार भी सिखा रही हैं।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *